Betul news:कन्या गंज स्कूल की 18 छात्राओं को मिला उत्कृष्ट पुरस्कार

मतदाता जागरूकता स्वीप गतिविधियों के लिये जिला स्तर पर पुरूष्कृत

Betul news: बैतूल। शा.कन्या विद्यालय गंज की 18 छात्राओं को विधानसभा 2023 मतदाता जागरूकता स्वीप गतिविधियों के लिये प्रशस्ति पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया गया है। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी शिक्षा विभाग महेश गुंजले ने बताया कि 25 जनवरी को जिला स्तर पर राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन कलेक्टर परिसर में किया गया था।

इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि कलेक्टर जिला निर्वाचन अधिकारी नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी, एसपी सिद्धार्थ चौधरी उपस्थित थे। कलेक्टर एसपी के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। उन्होंने बताया कि नोडल अधिकारी स्वीप प्लान मुख्य नगर पालिका अधिकारी ओमपाल भदौरिया के मार्गदर्शन में मतदाताओं को जागरूक करने के उदे्श्य से जिला स्तर पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया था।

— इन छात्राओं को मिला उत्कृष्ट पुरस्कार–

शा.कन्या उ.मा.विद्यालय गंज की छात्रा यशवी सोनी,वर्षिता चौहान,नीलम दहीकर को चित्रकला गतिविधि, नारा लेखन में लक्ष्मी बारपेटे, नित्या डांगे, निशा धुर्वे, निबंध लेखन में भूमिका डांगे, कावेरी कास्लेकर, महिमा यादव, कुर्सी दौड में सिमरन कुमरे, आशी सोनारे, महिमा यादव, रंगोली में सकीना राक्से, पलक इवने, अंजली गाड़गे, मेंहदी में महक शेख, डोली साहू, नताशा सारवन को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही जिला सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी शिक्षा विभाग महेश गुंजेले को मतदाता जागरूकता, स्वीप गतिविधियों के लिये जिला स्तर पर पुरूष्कृत किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button