A huge procession will be taken out in Betul on the birth anniversary of Shivaji Maharaj: छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर बैतूल में निकलेगी विशाल शोभायात्रा
शिवाजी ऑडिटोरियम में कवि सम्मेलन और सांस्कृतिक कार्यक्रम का होगा आयोजन

बैतूल। क्षत्रिय लोणारी कुन्बी समाज संगठन के तत्वाधान में 19 फरवरी को शिवाजी जयंती का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम हर साल की तरह इस बार भी विशाल स्तर पर आयोजित होगा। समाज के सभी वर्गों को इस आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है।
कार्यक्रम की शुरुआत जिला अस्पताल बैतूल में सुबह 8 बजे अंकुरति आहार से होगी। इसके बाद सुबह 9 बजे छत्रपति शिवाजी सांस्कृतिक भवन से शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो छत्रपति शिवाजी चौक कोठीबाजार पहुंचेगी। वहां प्रतिमा पर माल्यार्पण 11:30 बजे किया जाएगा। मंचीय कार्यक्रम छत्रपति शिवाजी ऑडिटोरियम में 11:30 बजे से शुरू होगा। शाम 7 बजे से कवि सम्मेलन का आयोजन भी इसी स्थान पर किया जाएगा।
इस कार्यक्रम का आयोजन लोणारी कुन्बी सेवा संगठन, महिला संगठन, नारी उत्थान समिति, पूर्व सैनिक समिति, जिला सलाहकार समिति, विधिक सहायता प्रकोष्ठ, बडोरा, आमला, मुलताई, भैंसदेही, चिचोली, घोड़ाडोंगरी, सारणी, प्रभात पट्टन, आठनेर और भीमपुर की विभिन्न इकाइयों द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है।
जिला कोषाध्यक्ष नामदेव बारस्कर, जिला सचिव प्रवीण ठाकरे और जिला अध्यक्ष दिनेश मस्की इस आयोजन के प्रमुख जिम्मेदार हैं। संरक्षक मंडल में एसवाई पान्से और बसंत माकोड़े शामिल हैं। आयोजन की सफलता सुनिश्चित करने में जिला कार्यकारिणी के सदस्य श्रीमती सुमन पंडाग्रे, पीडी चिल्हाटे, राजेंद्र बारस्कार, सुशीला ताई देशमुख, सुरेश गायकवाड़, पियुष पंडाग्रे, राजेश्वरी लिखितकर, बाबूराव धोटे, रविशंकर पारखे, अलकाताई खंडाग्रे, विजय बोकड़े, राजेश्वरी ताई खंडाग्रे, संजय अड़लक और भगवंतराव बोहरपी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। समाज के सभी सदस्यों और नागरिकों से अपील है कि इस गौरवशाली कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आयोजन को सफल बनाएं और शिवाजी महाराज के जीवन से प्रेरणा लें।




