World Record : आईसीएच के वर्ल्ड रिकॉर्ड में बैतूल ने भी दिया योगदान

आईसीएच बैतूल के प्रबंधक और मुख्य पर्यवेक्षक ने जबलपुर पहुंचकर किया रक्तदान

Indian Coffee House News: बैतूल। रक्तदान में इंडियन काफी हाउस ने वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया है। जबलपुर में आयोजित इस रक्तदान शिविर में आईसीएच बैतूल के प्रबंधक लीजू टी एवं मुख्य पर्यवेक्षक अनिल कुमार ने रक्तदान कर वर्ल्ड रिकॉर्ड में भूमिका निभाई। प्रबंधक लीजू टी ने बताया कि इंडियन कॉफी हाउस के संस्थापक राजागोपालन के 24 दिसंबर को 75वे जन्मदिन पर देश भर के 21 राज्यों से जबलपुर पहुंचे। इंडियन कॉफी हाउस के कर्मचारियों ने इस विशाल शिविर में रक्तदान किया।

इंडियन कॉफी हाउस के चेयरमैन राजगोपालन भी इस मौके पर ब्लड डोनेट कैंप पहुंचे और उन्होंने भी रक्तदान किया। मानव सेवा के लिए सब लोगों ने मिलकर एक साथ रक्तदान करने का निर्णय लिया। प्रबंधक लीजू टी एवं मुख्य पर्यवेक्षक अनिल कुमार ने बताया कि वह इस महा रक्तदान शिविर में शामिल होकर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह जिले का गौरव है कि रक्तदान के क्षेत्र में आयोजित वर्ल्ड रिकॉर्ड में बैतूल की भी भूमिका रही है। इंडियन कॉफी हाउस ने इस वर्ष एक हजार एक सौ एक लोगों के द्वारा रक्तदान करने का लक्ष्य रखा था।

उन्होंने बताया कि जबलपुर और आसपास के जिलों में हमेशा खून की कमी से कई लोगों की जान चली जाती है। इसके साथ ही थैलेसीमिया से पीड़ित मरीजों को भी खून की जरूरत पड़ती है। ये मेगा कैंप जरूरतमंदों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने बताया कि ब्लड यूनिट को मेडिकल, जिला अस्पताल और एल्गिन के ब्लड बैंक में रखा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button