योग दिवस से पहले बैतूल में काउंटडाउन का तीसरा चरण।

जन-जन तक विश्व योग दिवस की तैयारी में जुटा आयुष विभाग।

बैतूल। 21 जून को होने वाले विश्व योग दिवस की तैयारियों को लेकर आयुष विभाग ने काउंटडाउन अभियान के तहत 50 दिन पूर्व का तीसरा चरण सफलतापूर्वक पूरा किया। जिलेभर में आयुष विभाग की टीम प्रोटोकॉल के अनुसार सक्रिय रूप से तैयारियों में जुटी है और आमजन को योग के प्रति जागरूक करने के लिए लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

जिला आयुष अधिकारी डॉ. योगेश चौकीकर ने बताया कि योग से निरोग के संदेश के साथ जिले की सभी आयुष संस्थाओं द्वारा शैक्षणिक संस्थानों में योग शिविर लगाए गए। इन शिविरों में विद्यार्थियों और आमजन को योग को दैनिक जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। जिला स्तर पर योग के नोडल अधिकारी डॉ. वीरेंद्र शाक्य और सहायक नोडल अधिकारी डॉ. मुस्कान भावसार के अनुसार जिले के सभी 10 ब्लॉकों में आयोजित कार्यक्रमों में कुल 1667 लोगों ने भाग लिया, जिनमें 245 महिलाएं, 231 पुरुष, 512 बालक और 679 बालिकाएं शामिल रहीं।

उन्होंने बताया कि आगामी चरणों में 19 मई को 25 दिवसीय काउंटडाउन के तहत गार्डन और प्रमुख चौराहों पर योग सत्र आयोजित किए जाएंगे, जबकि 3 जून को 10 दिवसीय काउंटडाउन के तहत स्वास्थ्य संस्थाओं में योग सत्र और व्याख्यान होंगे। आयुष विभाग ने आमजन से अपील की है कि वे इन कार्यक्रमों में शामिल होकर योग को अपनाएं और स्वस्थ जीवन की ओर कदम बढ़ाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button