Incident: ताप्ती सरोवर में नहाने आई महिला की मौत
ताप्ती सरोवर में नहाने आई महिला की मौत
बैतूल। सुबह 7.45 पर मुलताई सरोवर में एक महिला नहाने के लिए पहुंची। यहां सरोवर में पैर फिसलने की वजह से गिरने की वजह से वह बेहोश हो गई। जिसे तत्काल ऑटो एम्बुलेंस चालक श्री पंवार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया, लेकिन उपचार के दौरान करीब चार घंटे बाद महिला ने दम तोड़ दिया। मुलताई पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला गंगा बाई पति नंद किशोर देशमुख (48) महिला काफी समय से परेशान भी चल रही थी, वह मूलत: चंदोरा खुर्द की रहने वाली थी और फिलहाल मुलताई के गुरुसाहब वार्ड में रह रही थी। महिला के दो बेटे है, एक महीने पहले ही एक बेटे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी, वहीं एक बेटा करीब पांच साल पहले घर से कहीं चला गया। मुलताई के प्रभारी टीआई नीरज खरे ने बताया कि जांच के दौरान प्रथम दृष्टया यह बात सामने आई है कि महिला सुबह सरोवर में नहाने गई थी, इसी दौरान हादसा हुआ। महिला के शव का पीएम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
Blind Case: पलंग पेटी में कौन जला, हड्डी और राख से सुराग की तलाश…. यह पढ़े
इधर मुलताई में ही नागपुर नाके के पास एक अन्य महिला अचानक बेहोश हो गई, जिसे ऑटो एम्बुलेंस चालक शेख शाहरुख ने पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया, यहां महिला के परिजन भी पहुंच गए जिसके बाद महिला को एक निजी क्लीनिक ले जाया गया। गौरतलब है कि मुलताई में ऑटो एम्बुलेंस योजना समाजसेवी दीपेश बोथरा के संयोजन में बैतूल सांस्कृतिक सेवा समिति द्वारा संचालित की जा रही है।