Two main accused of assault arrested: पान ठेला संचालक के साथ मारपीट करने वाले दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार

बैतूल। साईंखेड़ा थाना क्षेत्र में 27 जून को पान ठेला लगाने वाले एक युवक के साथ पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट की घटना सामने आई थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने एक बार फिर साबित किया है कि कानून का हाथ लंबा होता है और अपराधी कितने भी शातिर क्यों न हों, कानून की पकड़ से बच नहीं सकते। स्थानीय प्रशासन ने भी इस मामले में कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

दरअसल, मामला यह है कि 27 जून को करीब 3 बजे आर. टी. ओ बैरियर उभरिया के पास पान ठेला लगाने वाले युवक को रवि ढोलकर और उसका साथी रोहित ढोलकर अपनी कार में बैठाकर एक ढाबे पर ले गए। वहां पहले से मौजूद प्रकाश शिकरवार और अन्य लोगों ने युवक के साथ गाली-गलौच और मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते युवक को बेल्ट, पाइप और हाथ मुक्कों से पीटा। धमकी देकर रिपोर्ट न करने के लिए कहा और उसे छोड़ दिया। पीड़ित युवक की रिपोर्ट पर साईंखेड़ा थाने में अपराध क्रमांक 189/24 धारा 294, 323, 506, 34, 342, आई. पी. सी. एवं अनुसूचित जाति जनजाति अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम गठित की और मुख्य आरोपियों 1-प्रकाश सिकरवार, उम्र 37 वर्ष, निवासी बैतूल बाजार, 2-रवि ढोलकर, उम्र 24 वर्ष, निवासी बैतूल बाजार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि अन्य आरोपियों को भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button