Big Accident : बाइक की आपस में जोरदार टक्कर,  तीन लोग गंभीर रूप से घायल

Big Accident : बैतूल: घटना बैतूल जिले के अंतर्गत आने वाले ग्राम प्रभुढाना के पास की है जहां रविवार दोपहर दो बाइक की आपस में अचानक जोरदार टक्कर हो गई जिसमें दोनों ही बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को हंड्रेड डायल ने गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार में इनकेश परते उम्र 21 वर्ष और उसका भाई रिंकेश उम्र 18 वर्ष निवासी मालिया ढाना खेड़ी अपने किसी निजी काम से आए हुए थे और रविवार दोपहर 2 से 3 बजे के करीब वापस अपने घर जा रहे थे तभी रास्ते में प्रभुढाना के पास रोड पर सामने से आ रहे बाइक सवार अक्षय उइके उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम बेड़ाढाना की बाइक से जोरदार टक्कर हो गई जिसमें दोनों बाइक पर सवार तीनों ही लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद राहगीरों ने इन घायलों को रोड पर पड़ा हुआ देखा तो इसकी सूचना तत्काल हंड्रेड डायल को दी जिसके बाद हंड्रेड डायल घटनास्थल पर पहुंचा और तीनों ही घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया है। फिलहाल तीनों ही घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल बैतूल में भर्ती कराया गया है जहां पर डॉक्टरों द्वारा घायलों का उपचार किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button