ग्रीन सिटी में 8 नवम्बर से शुरू होगी दो दिवसीय वॉलीबाल प्रतियोगिता

ग्रीन सिटी में 8 नवम्बर से शुरू होगी दो दिवसीय वॉलीबाल प्रतियोगिता

बैतूल। शहर के विवेकानंद वार्ड ग्रीन सिटी में आगामी 8 नवंबर से दो दिवसीय वॉलीबाल प्रतियोगिता–2025 का शुभारंभ किया जा रहा है। प्रतियोगिता 8 नवम्बर से 9 नवम्बर 2025 तक आयोजित होगी और मुकाबलों की शुरुआत शनिवार सुबह 11 बजे से होगी।

प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर विशेष अतिथि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, विशिष्ट अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री डी.डी. उइके, नगर पालिका अध्यक्ष पार्वतीबाई बारस्कर, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष आनंद प्रजापति और वार्ड पार्षद अंजू रानी शर्मा मौजूद रहेंगे।

प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रवेश शुल्क 200 रुपये रखा गया है। खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए आकर्षक नगद पुरस्कार रखे गए हैं, जिसमें प्रथम पुरस्कार 10 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार 7 हजार रुपये और तृतीय पुरस्कार 3 हजार रुपये घोषित किया गया है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आयोजन से जुड़े एन.आर. वागद्रे 9826938528, पवन वागद्रे 8435808046, करण सोलंकी 9522206838 और अंकित बिंजवे 9131094206 से संपर्क किया जा सकता है। समिति ने खेल प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button