चिचोली में सड़क चौड़ीकरण पर विवाद, पार्षद ने कलेक्टर से की शिकायत।

बिना अनुमति पीडबल्यूडी सड़क पर निर्माण का आरोप, दोषियों पर कार्रवाई की मांग।

बैतूल। चिचोली नगर परिषद क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण को लेकर विवाद सामने आया है। वार्ड क्रमांक 15 की पार्षद श्रीमती नेहा रूपेश आर्य ने कलेक्टर से शिकायत कर आरोप लगाया है कि जय स्तंभ चौक से वीर दुर्गादास चौक तक लोक निर्माण विभाग की सड़क पर बिना विभागीय अनुमति के चौड़ीकरण कार्य कराया गया।

शिकायत में कहा गया है कि नगर परिषद चिचोली द्वारा नियमों की अनदेखी करते हुए सड़क के दोनों ओर चौड़ीकरण किया गया, जबकि इस सड़क के लिए लोक निर्माण विभाग से कोई अनुमति नहीं ली गई। पार्षद ने यह भी आरोप लगाया कि बिना स्पष्ट दस्तावेजों के तकनीकी स्वीकृति दी गई और टेंडर प्रक्रिया भी नियमों के विपरीत पूरी की गई।

उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग की पुरानी नाली को भी बिना अनुमति तोड़ा गया, जबकि विभाग ने स्वयं स्वीकार किया है कि संबंधित सड़क उसी के अधीन है। ऐसे में सवाल उठता है कि जब सड़क हस्तांतरित ही नहीं हुई, तो नगर परिषद ने किस आधार पर निर्माण कार्य कराया और विभाग ने इसे रोका क्यों नहीं।

शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि कायाकल्प योजना के तहत नई सड़क का निर्माण नहीं, बल्कि पुरानी सड़कों का सुधार किया जाना चाहिए, ऐसे में यह कार्य जांच का विषय है। पार्षद ने कलेक्टर से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, ठेकेदार को किए गए भुगतान पर रोक लगाई जाए और दोषी अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button