धर्म रक्षा, संगठन विस्तार पर हुआ दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग

अयोध्या लॉन में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद–राष्ट्रीय बजरंग दल के नए दायित्वों की घोषणा


बैतूल। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल का दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग 19 और 20 जनवरी को अयोध्या लॉन बैतूल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ राम दरबार के छायाचित्र पर पूजा-अर्चना कर किया गया। प्रशिक्षण वर्ग में जिला एवं तहसील स्तर के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
दो दिवसीय वर्ग में कार्यकर्ताओं को हिंदू धर्म की रक्षा, बहन-बेटियों की सुरक्षा, मठ-मंदिरों की सुरक्षा तथा सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर जानकारी दी गई। साथ ही समाज के बीच जाकर संगठनात्मक कार्य कैसे किए जाएं और लोगों को कैसे संगठित किया जाए, इस पर मार्गदर्शन दिया गया।
– नए दायित्व सौंपे
प्रशिक्षण वर्ग के दौरान संगठन में नई जिम्मेदारियां भी दी गईं। अनिकेत उबनारे को राष्ट्रीय बजरंग दल बैतूल नगर अध्यक्ष एवं धीरज साहू को राष्ट्रीय बजरंग दल नगर उपाध्यक्ष बैतूल का दायित्व सौंपा गया।कार्यक्रम में मध्य भारत प्रांत महामंत्री संजीव पटेरिया, प्रांत मंत्री राष्ट्रीय बजरंग दल जगबीर राजवंशी एवं प्रांत उपाध्यक्ष कैलाश गौर उपस्थित रहे। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद जिला बैतूल के जिला अध्यक्ष संजू यादव, जिला महामंत्री मुकेश वरवड़े, जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र गिरी गोस्वामी महाराज, विभाग अध्यक्ष राधेश्याम सोनी एवं हिंदू हेल्पलाइन के जिला अध्यक्ष संतोष गावंडे भी मौजूद रहे।
– नए कार्यकर्ताओं ने ली संगठन की सदस्यता
इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के मंत्री जगन्नाथ यादव, कोषाध्यक्ष मधु विश्वकर्मा सहित समस्त तहसीलों के दायित्वान कार्यकर्ता उपस्थित रहे और नए कार्यकर्ताओं ने संगठन की सदस्यता ली। कार्यक्रम का संचालन जिला अध्यक्ष संजू यादव ने किया तथा आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री मुकेश वरवड़े द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button