रोमी अहलूवालिया की माता बिरिंदर कौर का निधन, अमेरिका के विंडसर शहर में होगा अंतिम संस्कार


बैतूल। जिले की मूल निवासी श्रीमती बिरिंदर कौर का 21 अप्रैल को अमेरिका के विंडसर शहर में निधन हो गया। वे पिछले कई वर्षों से अपने परिवार के साथ अमेरिका में निवास कर रही थीं। अमेरिका के समयानुसार सुबह 4 से 5 बजे के बीच उन्होंने अंतिम सांस ली।
93 वर्षीय बिरिंदर कौर अपने पीछे एक संपूर्ण परिवार छोड़ गई हैं। वे पृथ्विपाल सिंह आज़ाद (पाली भैया) की धर्मपत्नी थीं। उनके तीन पुत्र चोजी अहलूवालिया, गुल्ली अहलूवालिया और रोमी अहलूवालिया और एक पुत्री रूबी अहलूवालिया और 7 पोता, पोती भी अमेरिका में निवास करते हैं।
श्रीमती बिरिंदर कौर का जन्म 4 अप्रैल 1932 को दिल्ली में हुआ था। उनका अंतिम संस्कार अमेरिका के विंडसर शहर में किया जाएगा। निधन की सूचना मिलते ही बैतूल और अन्य स्थानों पर रह रहे उनके परिचितों और रिश्तेदारों में शोक की लहर फैल गई। बिरिंदर कौर को उनके परिजन एक कर्मठ, अनुशासित और पारिवारिक जीवन मूल्यों से जुड़ी महिला के रूप में याद कर रहे हैं। उनका जाना परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button