भूकंप आपदा प्रबंधन पर आयुष अधिकारियों को दिया जा रहा प्रशिक्षण।

होमगार्ड लाइन सोनाघाटी में पांच दिवसीय कार्यशाला शुरू । आपदा के समय त्वरित चिकित्सा सहायता पर दिया जा रहा जोर। भूकंप पूर्व तैयारी और राहत कार्यों की दी जा रही जानकारी।प्रशिक्षण से आपदा में जान-माल के नुकसान को कम करने की पहल।

बैतूल। प्राकृतिक आपदाओं, विशेषकर भूकंप से निपटने की तैयारियों को मजबूत करने के उद्देश्य से आयुष विभाग के चिकित्सा अधिकारियों के लिए पांच दिवसीय भूकंप आपदा प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन होमगार्ड लाइन सोनाघाटी में किया जा रहा है। प्रशिक्षण का उद्देश्य भूकंप पूर्व तैयारी को सुदृढ़ करना और चिकित्सा अधिकारियों की कार्यक्षमता में वृद्धि करना है, ताकि आपात स्थिति में त्वरित और प्रभावी कदम उठाए जा सकें।

कार्यशाला के दौरान अधिकारियों को भूकंप के समय राहत कार्यों के संचालन, घायलों के त्वरित उपचार और आपदा प्रबंधन के तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। इस प्रशिक्षण के माध्यम से उन्हें विभिन्न आपात परिस्थितियों में बेहतर समन्वय और प्रभावी कार्रवाई के लिए तैयार किया जा रहा है।

अधिकारियों का मानना है कि इस प्रकार के क्षमतावर्धन कार्यक्रम भविष्य में आने वाली किसी भी आपदा के दौरान जान-माल के नुकसान को कम करने में सहायक साबित होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button