Today MP News: खुशखबरी:10 जून को लाड़ली बहना के खाते में जमा की जाएगी पहली किस्त
Good news: The first installment will be deposited in the account of Ladli Bahna on June 10.

https://youtu.be/a4n4o953LnI
लाडली बहना योजना विशेष रूप से मध्य प्रदेश में लड़कियों और महिलाओं के जीवन को सशक्त बनाने के लिए एक सरकारी योजना है। मुख्यमंत्री ने “लाडली बहना योजना” के माध्यम से राज्य में गरीब लड़कियों और महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाने में मदद करने की योजना बनाई है। सरकार ने अगले 5 साल में इस योजना में 60 हजार करोड़ रुपए तक खर्च करने का ऐलान किया है।
मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के उद्देश्य
मध्य प्रदेश लाड़ली बहना योजना के पीछे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी का मुख्य उद्देश्य ये है की राज्य की बहनों को वित्तीय सहायता प्रदान करके उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है। इस योजना के तहत बहनों को हर महीने 1000 रुपये कुल 12000 रुपये प्रति वर्ष मिलेंगे।यह राशि लाभार्थी महिलाओं को उनकी जरूरी खर्च का ख्याल रखने में मदद करेगी।
लाभ एवं विशेषताएं
- इस योजना के तहत मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा 5 बर्ष में 60000 करोड़ की राशि पात्र बहनों के बीच आवंटित किया जाएगा।
- निम्न बर्ग के साथ साथ मध्यम बर्ग की महिलाओं को आर्थिक सहायता इस योजना के माध्यम से प्रदान किया जाएगा।
- Ladli Bahana Yojana के तहत हर महीने 1000 रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
- यदि महिला बुजुर्ग (60 वर्ष से अधिक आयु) है तो उन्हें वृद्धावस्था पेंशन योजना की ₹600 के साथ इस योजना के ₹400 भी दी जाएगी।
- योजना से मिलने वाली धनराशि मध्य प्रदेश की लाडली बहना की आर्थिक स्थिति में सुधार लाएगी।
- ऑफलाइन तरीकों से आसान पंजीकरण प्रक्रिया।
- हर लाडली बहन योजना लाभार्थी के खाते में हर महीने की 10 तारीख को पैसा पहुंच जाएगा।
- इस योजना से मध्य प्रदेश की बहनें आत्मनिर्भर बन पाएंगे।
- रजिस्ट्रेशन फॉर्म होली ओर रंगपंचमी के बाद 25 मार्च से अप्रैल 2023 के अंत तक भरे जाएंगे।
- मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के चयनित उम्मीदवारों को हर महीने की 10 तारीख को उनके बैंक खाते में 1000 रुपये मिलेंगे।
लाडली बहना योजना की पात्रता
- इस योजना का लाभ केवल मध्य प्रदेश की बहनें ही ले सकते हैं।
- 23 से 60 वर्ष तक आयु की महिला इस योजना का लाभ उठा सकती है।
- मध्य प्रदेश की गरीब और निम्न मध्यमवर्गीय परिवार की महिला Ladli Behna Yojana के पात्र होंगे।
- इस योजना में विवाहित, विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्त महिलाएं भी शामिल हैं।
- बहन के परिवार की वार्षिक आय 2 लाख 50 हजार रुपये से कम हो।
- आपके पास 5 एकड़ से कम कृषि भूमि होनी चाहिए।
- मध्यप्रदेश सरकार के अनुसार अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग और सामान्य वर्ग की सभी लाडली बहना इस योजना के लिए पात्र माने जाएंगे।
CM Ladli Behna रजिस्ट्रेशन के लिए अपात्रता
आप नीचे दिए गए कारणों से Mukhyamantri Ladli Behna Yojna में आवेदन करने के लिए अपात्र हो सकते हैं। कृपया ध्यान से पढ़ें।
- परिवार की कोई भी सदस्य आयकरदाता हो।
- यदि आपके परिवार में किसी के पास भारत सरकार या राज्य सरकार की किसी भी प्रकार की सरकारी नौकरी है या सरकार से पेंशन प्राप्त कर रहा है।
- यदि आप स्वयं किसी सरकारी योजना से मासिक 1000 रुपये या उससे अधिक का लाभ प्राप्त कर रहे हैं।
- अगर आपके परिवार में कोई वर्तमान अथवा भूतपूर्व विधायक या सांसद है, तो आपको लाड़ली बहना योजना 2023 का लाभ नहीं मिल सकता है।।
- यदि आपके परिवार में किसी के नाम से चौपहिया वाहन (ट्रैक्टर सहित) पंजीकृत है।
मध्य प्रदेश लाड़ली बहना योजना में कब क्या होगा?
- योजना का सुभारंभ – 5 मार्च 2023
- आवेदन की प्रारंभ तिथि – 25 मार्च 2023
- आवेदन करने की अंतिम तिथि – 30 अप्रैल
- Ladli Behna Yojna सूची जारी दिनांक – 1 मई
- अंतिम सूची पर प्राप्त आपत्तियों की अवधि – 1 मई से 15 मई तक
- आपत्ति निराकरन हेतु अवधि – 16 मई से 30 मई तक
- अंतिम सूची जारी करने का दिनांक – 31 मई
- योजना की प्रथम राशि अंतरण – 10 जून 2023 तक
- आगामी माहों में भुगतान हेतु नियत तिथि – प्रत्येक माह की 10 तारीख