प्राचीन श्री माता मंदिर का तृतीय वार्षिक महोत्सव 11 फरवरी को, शाम 7 बजे से होगा विशाल भंडारा

बैतूल। शंकर नगर भग्गूढाना स्थित प्राचीन श्री माता मंदिर में 11 फरवरी दिन बुधवार को तृतीय वार्षिक महोत्सव के अवसर पर शाम 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
मंदिर समिति अध्यक्ष अशोक तलेड़ा (डब्बू सेठ) ने बताया कि तृतीय वार्षिक महोत्सव के तहत मंदिर में सभी देवी-देवताओं का विधिवत अभिषेक-पूजन किया गया तथा श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ नवीन वस्त्रों से उनका आकर्षक श्रृंगार किया गया है। समिति ने श्रद्धालुओं से भंडारे में शामिल होकर प्रसादी ग्रहण करने की अपील की है।




