Mp News : मध्यप्रदेश में 45 रोड सेफ़्टी एंड इंफोर्समेंट चेकिंग पाइंट पूर्व में संचालित बार्डर चेकपोस्ट वाले मार्गों पर ही संचालित होंगे

Mp News : मध्यप्रदेश में एक जुलाई से बंद किए गए परिहन चेक पोस्ट के स्थान पर प्रदेश की अंतर्राज्यीय सीमाओं पर 45 रोड सेफ़्टी एंड इंफोर्समेंट चेकिंग पॉइंट प्रारंभ किए जा रहे हैं।रोड सेफ़्टी एंड इंफोर्समेंट चेकिंग पाइंट पूर्व में संचालित बार्डर चेकपोस्ट वाले मार्गों पर ही संचालित होंगे। इस संबंध में परिवहन आयुक्त डीपी गुप्ता के द्वारा आदेश जारी कर दिया है।
जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि मध्यप्रदेश में वाहन ओवरलोडिंग चेक करने एवं मोटर मोटरयान अधिनियम एवं नियमों में उल्लेखित प्रावधानों का पालन सुनिश्चित करने हेतु तथा अन्य राज्यों के मध्यप्रदेश में आने वाले वाहनों के मोटरयान कर उदग्रण हेतु मध्यप्रदेश मोटर परिवहन यानों पर पथकर उदग्रण अधिनियम, 1985 के तहत अंतर्राज्यीय सीमाओं पर वर्ष 1985 से वर्ष 2010 तक कुल 40 स्थाई एवं 07 अस्थाई चेकपोस्टों की स्थापना की गई थी। जिनमें से वर्तमान में 19 इंटीग्रेटेड कंप्यूटराइज्ड चेकपोस्ट एवं 21 मानवीय रूप से संचालित चेकपोस्ट कुल 40 परिवहन चेकपोस्ट संचालित थे।
परिवहन चेकपोस्टों पर हो रही है अव्यवस्थाओं को दूर करने और पारदर्शी व्यवस्था लागू करने तथा सुशासन के उद्देश्य से प्रदेश में “इस ऑफ डूइंग बिजनेस” के अंतर्गत शासन के आदेश क्रमांक 925/ 1429257/2023/ आठ, दिनांक 30/ 06/ 2024 द्वारा 01 जुलाई 2024 से प्रदेश के समस्त परिवहन चेकपोस्टों का संचालन बंद कर दिया गया है।
प्रदेश में अंतर्राज्यीय चेकपोस्टों के स्थान पर 45 रोड सेफ़्टी एंड इंफोर्समेंट चेकिंग पॉइंट संचालित किए जाने का निर्णय लिया गया है। प्रदेश में प्रस्तावित 45 रोड सेफ़्टी एंड इंफोर्समेंट चेकिंग पॉइंट पूर्व में संचालित बॉर्डर चेकपोस्ट वाले मार्गों पर ही संचालित किए जायें, क्योंकि अन्य राज्यों के वाहन प्रदेश में उन मार्गो से ही बहुतायत में गुजरते हैं। इस आधार पर निम्नानुसार चेक पॉइंट संचालित किए जाएँ। बैतूल जिले में अदनानाका परतवाड़ा रोड महाराष्ट्र सीमा अौर मुलताई में आरटीओ चेक पाइंट नागपुर भोपाल मार्ग पर महाराष्ट्र सीमा पर प्रारंभ होंगे।









