नूतन वर्ष में नूतनडंगा सेक्टर पहुंचेंगे कांग्रेस जिलाध्यक्ष निलय डागा

1 जनवरी को नूतनडंगा और चिखलपाटी में लेंगे कार्यकर्ताओं की बैठक


बैतूल। नूतन वर्ष के पहले दिन कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से नूतनडंगा सेक्टर में बूथ वाइस बैठकों का आयोजन किया जाएगा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष निलय डागा 1 जनवरी, गुरुवार को नूतनडंगा सेक्टर का दौरा करेंगे और अलग-अलग स्थानों पर बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद करेंगे। यह दौरा संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिसमें जमीनी स्तर पर कांग्रेस की स्थिति को परखने और आगामी रणनीति तय करने पर जोर रहेगा।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 2:30 बजे नूतनडंगा में पहली बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में इमलीखेड़ा, नूतनडंगा और हिरणघाटी बूथों के कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे। बैठक के दौरान संगठन की मजबूती, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की भूमिका, मतदाता संपर्क और क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की जाएगी। जिलाध्यक्ष निलय डागा कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुनेंगे।
इसके बाद शाम 4 बजे चिखलपाटी में दूसरी बैठक आयोजित की जाएगी। यहां चिखलपाटी और मरकाढाना पोलिंग के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक चर्चा की जाएगी। बैठक में आगामी राजनीतिक गतिविधियों और संगठन के विस्तार को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा।
इन बैठकों में कांग्रेस जिलाध्यक्ष निलय डागा के साथ विधानसभा प्रभारी लवलेश बब्बा राठौर, ब्लॉक प्रभारी सुरेंद्र सिंह राजपूत, चोपना ब्लॉक अध्यक्ष मनी मंडल और नूतनडंगा मंडल अध्यक्ष निताईकार भी उपस्थित रहेंगे। सभी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं से संगठन की वर्तमान स्थिति पर फीडबैक लेंगे।
कांग्रेस संगठन की ओर से बताया गया कि नए साल की शुरुआत बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने के उद्देश्य से की जा रही है। नूतनडंगा सेक्टर में होने वाली यह बैठकें आगामी राजनीतिक तैयारियों की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button