भारत स्वाभिमान न्यास की मासिक बैठक में हुआ संगठन का विस्तार।
आयोजित होगा योगियों का होली मिलन समारोह।

बैतूल। पतंजलि योगपीठ के अंतर्गत संचालित भारत स्वाभिमान न्यास बैतूल की जिला स्तरीय मासिक बैठक का आयोजन जिला कार्यालय बैतूल में संपन्न हुआ। बैठक में योगऋषि परम पूज्य स्वामी जी महाराज के शिष्य एवं भारत स्वाभिमान न्यास के जिला प्रभारी सुनील कुबड़े ने संगठनात्मक मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने बैतूल जिले की सभी तहसीलों से पधारे कार्यकर्ताओं को योग, यज्ञ, अध्यात्म, आयुर्वेद, संस्कृति, भारतीय शिक्षा बोर्ड तथा राष्ट्र निर्माण में संगठन की भूमिका को सुदृढ़ करने हेतु प्रेरित किया।

न्यास की प्रदेश समिति के वरिष्ठ भीमराव आवठे ने प्रदेश में चल रहे योग, आयुर्वेद, स्वदेशी एवं राष्ट्र निर्माण के कार्यों का विस्तृत वृत्त प्रस्तुत करते हुए योग शिक्षक साथियों को दिशा-निर्देश दिए।
संगठन का हुआ विस्तार…..
बैठक में संगठन का विस्तार करते हुए विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की गईं। जिसमें सह जिला प्रभारी राजकुमार गोहिते, युवा भारत सह जिला प्रभारी कृष्ण बघेल एवं लोकेश वर्मा, पतंजलि सह जिला प्रभारी राजेश कोडलें, पतंजलि किसान सेवा समिति सह जिला प्रभारी बेनी चरन पुंडे, जिला प्रभारी विधि प्रकोष्ठ राजेंद्र महस्की, जिला संवाद प्रभारी मुकेश ठाकुर, भारतीय शिक्षा बोर्ड जिला प्रभारी कन्हैयालाल झपाटे, सह प्रभारी मिश्रीलाल डडोरे, जिला कार्यालय प्रभारी नर्मदा प्रसाद साहू साथ ही सतीश पाल, अभिजीत पिंजरकर, तुलसीराम पांडे, सुनील मेसरे, शेर सिंह देवडे एवं अर्जुन सिंह चंदेल को जिला समिति में जिम्मेदारी सौंपी गई।
प्रत्येक तहसील में भी प्रभारियों की नियुक्ति की गई है, जिससे गांव-गांव तक योग सेवा का विस्तार सुनिश्चित किया जा सके। कार्यक्रम का संयोजन बैतूल तहसील प्रभारी संतोष तोमर ने किया।
बैठक में संगठन के वरिष्ठ जयप्रकाश रोचलानी, किसान समिति के जिला प्रमुख नवनीत वर्मा, जिला युवा प्रभारी हितेश पटेल, शाहपुर तहसील प्रभारी शारदा प्रसाद गुप्ता, मुलताई तहसील प्रभारी हितेश सिंह सिसोदिया सहित जिले के दूर-दराज क्षेत्रों से आए योगी भाई-बहनों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की।
– जिले के योगियों का होगा होली मिलन समारोह….
भारत स्वाभिमान न्यास के जिला कोषाध्यक्ष विनोद परिहार ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 15 मार्च को गुफा मंदिर, बटामा (बैतूल) में न्यास के समस्त कार्यकर्ताओं एवं योगी भाई-बहनों का पारिवारिक होली मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा। इस संगीतमय एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ताओं से सपरिवार उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की गई है।




