The executive committee is declared: म.प्र. सहकारी कर्मचारी महासंघ बैतूल की नई कार्यकारिणी घोषित, बलवीर मालवी संरक्षक, अरुण अड़लक जिलाध्यक्ष, धर्मराज धोटे कार्यकारी अध्यक्ष बने

- पहली बार महिलाओं को मिला स्थान, प्रज्ञा सोनी और सोनम रावत बनी सदस्य


– 42 सदस्यीय टीम करेगी कर्मचारियों के हितों की रक्षा
– सहकारी कर्मचारियों के सभी वर्गों को मिला प्रतिनिधित्व, बैतूल में 31 सदस्यीय कार्यकारिणी और 11 ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त
बैतूल। म.प्र. सहकारी कर्मचारी महासंघ, जिला बैतूल की नई कार्यकारिणी का गठन विधिवत रूप से कर दिया गया है। निर्वाचन अधिकारी बलवीर मालवी और मीडिया प्रभारी नवीन साहू ने प्रदेश अध्यक्ष कुवर बीएस चौहान एवं प्रदेश संयोजक लखन यादव की अनुशंसा पर इस कार्यकारिणी की घोषणा की। इस बार 31 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी के साथ 11 ब्लॉक अध्यक्षों को भी नियुक्त किया गया है, जो अपने-अपने क्षेत्र में संगठन के कार्यों का संचालन करेंगे। कार्यकारिणी में महिलाओं को भी प्रतिनिधित्व दिया गया है। प्रज्ञा सोनी और सोनम रावत को सदस्य बनाया गया है
निर्वाचित कार्यकारिणी में विभिन्न सहकारी संस्थानों से जुड़े सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया गया है, जिसमें सहकारी समिति, उपभोक्ता भंडार, मार्केटिंग, विपणन, विक्रेता, महिला कर्मचारी, ऑपरेटर और पियून आदि को स्थान दिया गया है। इस निर्णय से कर्मचारियों में उत्साह है और सभी ने नवनियुक्त कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दी हैं।
– इन्हें मिली जिम्मेदारी
नई कार्यकारिणी में संरक्षक की जिम्मेदारी बलवीर मालवी को सौंपी गई है, जबकि अशोक मालवीय को सह संरक्षक बनाया गया है। संयोजक के रूप में नरेंद्र आर्य और सह संयोजक के रूप में रामदयाल आजाद नियुक्त किए गए हैं। अरुण अड़लक को जिलाध्यक्ष, धर्मराज धोटे को कार्यवाहक जिलाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि अरुण चौधरी, लीलाधर भोले, सुश्री ललिता इवने और राजू देशमुख को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। महासचिव पद पर दिनेश चिल्हाटे, अनिल लिल्होरे, राजेंद्र माकोड़े और चंद्रशेखर पंडाग्रे की नियुक्ति हुई है।
– 42 सदस्यीय टीम में सभी वर्गों को मिला प्रतिनिधित्व
इस कार्यकारिणी में संगठन प्रभारी की जिम्मेदारी अशोक देशमुख को सौंपी गई है, जबकि दिलीप राठौर, भोलाराम सोलंकी और सुनील पंवार संगठन मंत्री बनाए गए हैं। सचिव पद पर हरिराम यादव, सह सचिव संजय तुरिया, कोषाध्यक्ष निखलेश आर्य और प्रवक्ता समीर पाठक नियुक्त किए गए हैं।
इसके अलावा, नवीन साहू को मीडिया प्रभारी, अवध हजारे को विधि सलाहकार तथा प्रज्ञा सोनी, सोनम रावत, रामेश्वर रघुवंशी, संजय बामने, रविंद्र पंडाग्रे, लखन घानेकर, उत्तमराव काले और ललित यादव को सदस्य बनाया गया है।
– ब्लॉक अध्यक्षों की भी नियुक्ति, संगठन को मिलेगी मजबूती
संगठन को जिला स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने के लिए 11 ब्लॉक अध्यक्ष भी नियुक्त किए गए हैं, जो अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन के विस्तार और कर्मचारियों के मुद्दों पर काम करेंगे। बैतूल शहर मनीष मालवी, बैतूल ग्रामीण राजेंद्र वाघमारे, आठनेर गणेश लहरपुरे, भीमपुर प्रतीक शिवहरे, चिचोली धीरेंद्र आर्य, भैंसदेही दिगंबर नावंगे, प्रभातपट्टन गणेश देशमुख, घोड़ाडोंगरी मनोज भुसारे, आमला पवन टिकारे, शाहपुर नितिन गुप्ता और मुलताई में सुखराम साहू को ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
– कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए काम करेगी कार्यकारिणी,
इस कार्यकारिणी का मुख्य उद्देश्य सहकारी कर्मचारियों के हितों की रक्षा करना और उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना है। निर्वाचन अधिकारी बलवीर मालवी ने बताया कि यह संगठन कर्मचारियों की आवाज को मजबूती से उठाएगा और उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करेगा। भविष्य में संगठन और अधिक मजबूती के साथ कार्य करेगा और सहकारी कर्मचारियों की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाएगा। नई कार्यकारिणी के गठन के बाद कर्मचारियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है और सभी ने संगठन की मजबूती की दिशा में काम करने का संकल्प लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button