किसान परिवार की बेटी बनी डॉक्टर, गांव में खुशी की लहर।

प्रतिभावान छात्रा रीना पंडोले ने एमबीबीएस कर बढ़ाया क्षेत्र का मान । गांव लौटने पर हुआ भव्य स्वागत, ग्रामीणों ने जताया गर्व।

बैतूल। चिचोली ब्लॉक के ग्राम गोंडू मंडाई निवासी किसान मां-बाप की बेटी ने एमबीबीएस की डिग्री हासिल कर पूरे गांव को गौरवान्वित किया है। आपको बता दें कि प्रतिभावान छात्रा रीना पंडोले ने भोपाल स्थित पीपल्स मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर डॉक्टर की डिग्री प्राप्त की है।

गांव में डॉक्टर बनने के बाद रीना पंडोले के प्रथम आगमन पर ग्रामीणों ने उत्साह के साथ भव्य स्वागत किया। इस दौरान गांव में खुशी का माहौल रहा और लोगों ने इसे पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण बताया।

रीना पंडोले अधिवक्ता पृथ्वीराज पंडोले के छोटे भाई राहुल पंडोले और सविता पंडोले की सुपुत्री हैं। परिवार की साधारण पृष्ठभूमि के बावजूद रीना ने अपनी मेहनत और लगन से यह उपलब्धि हासिल की है, जिससे ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणा बनी हैं। उल्लेखनीय है कि रीना ने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई आवासीय विद्यालय भोपाल में रहकर की। ग्रामीणों ने रीना की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि गांव की बेटी की यह सफलता अन्य छात्रों को भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button