On International Drug Abuse Day, the youth took the oath of a drug-free India: अंतरराष्ट्रीय नशा दिवस पर युवाओं ने ली नशामुक्त भारत की शपथ

रंगोली और निबंध प्रतियोगिता के माध्यम से दिया नशामुक्ति का संदेश


बैतूल। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस जयवंती हॉक्सर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बैतूल में अंतरराष्ट्रीय नशा दिवस के उपलक्ष्य में नशामुक्ति अभियान के अंतर्गत विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना की संयुक्त इकाइयों द्वारा महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मीनाक्षी चौबे के संरक्षण में किया गया।
कार्यक्रम में जिला संगठक डॉ. सुखदेव डोंगरे, कार्यक्रम अधिकारी प्रो. शंकर सातनकर, प्रो. गीता माली, प्रो. योगेश्वरी पवार, प्रो. संतोष पवार एवं डॉ. गोपाल प्रसाद साहू की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर विद्यार्थियों के बीच नशामुक्ति विषय पर निबंध लेखन एवं रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
रंगोली प्रतियोगिता में खुशी पारखे ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान कशिश धाड़से को और तृतीय स्थान खुशी सिरसाम को मिला। वहीं, निबंध प्रतियोगिता में कशिश धाड़से ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, द्वितीय स्थान कीर्ती अडलक और तृतीय स्थान अनुज धुर्वे को मिला।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों एवं उपस्थित विद्यार्थियों ने नशामुक्त भारत की शपथ ली और नशे के खिलाफ समाज में जागरूकता का संकल्प लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में हिमांशु पाटिल, अक्षय मालवी, आयुष घिंडोडे, दीपाली गायकवाड़, आयुष नागोरे, कल्पना धुर्वे, कमानी खवसे, दिशा राठौर, सोनू कुशवाहा, विक्रम पहाड़े, करण धाड़से, दुर्गेश धुर्वे सहित अन्य 10 स्वयंसेवकों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button