दुनावा में कलश यात्रा के साथ शुरू हुई देवी भागवत कथा

नारी शक्ति को समर्पित तेजस्विनी भव अभियान का हो रहा आयोजन

बैतूल। श्री नवदुर्गा महिला मंडल और श्री योग वेदांत सेवा समिति के तत्वावधान में सार्वजनिक हनुमान मंदिर प्रांगण, मेन रोड, दुनावा में पांच दिवसीय देवी भागवत कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। राष्ट्रीय कथा वाचक पं. महंत माधवानंद शास्त्रीजी (मुलताई वाले) द्वारा कथा का आयोजन किया जा रहा है।

भागवत कथा प्रतिदिन दोपहर 2 से 5 बजे और रात्रि 8 से 10 बजे तक आयोजित की जा रही है। कथा में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। यह आयोजन 4 जनवरी 2025 को हवन, महाआरती और प्रसाद वितरण के साथ सम्पन्न होगा।

इसी के साथ तेजस्विनी भव अभियान और नारी तू नारायणी शिविर का भी आयोजन किया जा रहा है। अहमदाबाद से आई साधिका महिमा बहन द्वारा यह शिविर 31 दिसंबर से 2 जनवरी तक प्रतिदिन सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। जिसमें योग, जप, ध्यान के साथ सांस्कृतिक नृत्य और उत्साहवर्धन के प्रयोग कराए जा रहे है। 15 से 35 वर्ष की बेटियों और बहनों के लिए यह शिविर आत्मिक बल और आध्यात्मिक उन्नति को बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित है। इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए 150 रुपये शुल्क के साथ रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। रजिस्ट्रेशन करवाने वाली बहनों के लिए दोपहर 12.30 बजे नाश्ते की व्यवस्था की गई है। अधिक जानकारी और पंजीकरण के लिए 9977143999 और 8319869058 पर संपर्क किया जा सकता है। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं और आयोजकों ने सभी से आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button