conference: जब तक धार नगरी की भोजशाला में वाग्यदेवी की प्रतिमा स्थापित नहीं होगी धार ना जाए: गाखरे

पंवार समाज सम्मेलन में पहुंची महाराष्ट्र भाजपा नेत्री सरिता विजय राव गाखरे ने किया आव्हान 

बैतूल। पवार समाज वरिष्ठ जन कल्याण मंच का प्रथम वार्षिक स्नेह सम्मेलन रविवार को जिला मुख्यालय पर राजा भोज मार्ग, चक्कर रोड पर स्थित बड़केश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र के वर्धा जिले की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, भाजपा महिला मोर्चा महाराष्ट्र की महासचिव एवं भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय परिषद सदस्य श्रीमती सरीता विजय राव गाखरे उपस्थित रहीं। मंच से उन्होंने दो टूक शब्दो में कहा कि राम के अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठित हो जाने के बाद अब राजा भोज की धारा नगरी की भोजशाला में जब तक राजा भोज की अराध्य वाग्यदेवी की मूर्ति जो कि लंदन के म्यूजियम में मौजूद है उसकी प्राण प्रतिष्ठा नहीं हो जाती तब तक वे धार नगरी नहीं जाएंगी। उन्होंने अपने समस्त राजा भोज के वंशजो से आह्वान किया कि वे भी धार नगरी तब तक न जाए जब तक की धार नगरी की भोजशाला में वाग्यदेवी की प्रतिमा स्थापित न हो जाए। स्थापना सम्मेलन में अतिथि डॉ.नामदेव राव राउत नागपुर, कुंजी सिह परमार कनौद, हरकचंद टेंभरे बालाघाट, नामदेव बारंगे भिलाई दुर्ग छत्तीसगढ़, सुनील बोबडे महु इन्दौर, भगवान बड़नगरे, शंकर लाल परमार, गोंदिया पवार नर्मदापुरम होशगांबाद, ताई श्रीमती सरीता विजयराव गाखरे कारंजा जिला वर्धा महाराष्ट्र, अजय डहारे नर्मदापुरम होशगांबाद, बलराम डहारे मंडीदीप भोपाल, एनएल बुवाडे भोपाल, झनकलाल परिहार भोपाल, प्रकाश नारायण बारंगे सारणी, मधुकर चोपडे नागपुर महाराष्ट्र, सुभाष पाठे नागपुर महाराष्ट्र, नामदेव राव पराडकर नागपुर महाराष्ट्र, बन्डु पराडकर कारंजा जिला वर्धा महाराष्ट्र, अशोक कड़वे पूर्व विधायक मुलताई बैतूल, कृष्ण कुमार ढ़ोबले खैरी पैका जिला पांढुरणा, विजय बारंगे भोपाल एवं विभिन्न सगंठन के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में नर्मदा, क्षिप्रा, ताप्ती, वर्धा नदी के किनारे बसे पंवार समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य पहुंचे थे। इस अवसर पर पंवार समाज वरिष्ठ जन मंच के सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि बैतूल जिले के वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक साहित्यकार रामकिशोर दयाराम पंवार रोंढावाला ने कहा कि 14 फरवरी बसंंत पंचमी के दिन धार नगरी के राजा भोज जयंती के अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में लोग राजा भोज मार्ग पर स्थित राजा भोज प्रतिमा स्थल पर सुबह दस बजे पहुंचे। सम्मेलन में राजा भोज स्मारक समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शंकर पंवार पत्रकार ने पंवारो का इतिहास बताया और उनके माऊंट आबू से धारा नगरी और वहां से पूरे देश में पहुंचने की प्रमाणिक जानकारी दी। पंवार समाज वरिष्ठ मंच ने इस अवसर पर समाज के दोनो पत्र पत्रकारों का सम्मान भी किया। सम्मेलन में पूर्व सैनिक एवं देश की सीमा पर अब तक हुई लड़ाई में भाग लेने वाले वीरों का भी सम्मान किया। कैप्टन एलआर पंवार से लेकर अन्य सभी भारत पाक युद्ध एवं कारगिल युद्ध के योद्धा पंवार समाज के सेवानिवृत सैनिकों का भी सम्मान किया। कृषि, समाजसेवा एवं अन्य क्षेत्रो में काम करने के लिए अनिल खवसे, राजू अनुराग पंवार सहित अन्य लोगों को भी मंच की ओर से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की सफलता उपरांत पवार समाज वरिष्ठ जन कल्याण मंच बैतूल के सचिव अविनाश देशमुख एवं बाबूराव पंवार द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन करते हुए कहा कि मां गढ़कालिका तथा भगवान महादेव की हम पर असीम कृपा बनी रही, अत: दिव्य सत्ता के प्रति मंच कृतज्ञता निवेदित करता है। उन्होंने कार्यक्रम में पधारे अतिथियों, सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button