Opning:50 सीटर बालक छात्रावास भवन का लोकार्पण

बैतूल। चोपना मंडल के ग्राम निश्चितपुर में 11 मार्च को 50 सीटर बालक छात्रावास भवन का लोकार्पण घोड़ाडोंगरी विधनसभा की विधायक गंगा सज्जन सिंह ऊईके ने किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा यह भवन शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो छात्रों को उच्चतर शिक्षा के लिए उत्साहित करेगा। इस अवसर पर उन्होंने छात्रावास के लिए एक नई परियोजना की शुरुआत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अद्भुत प्रयासों की प्रशंसा की। इस अवसर पर भाजपा के ज्येष्ठ, श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य सीमा तपन विश्वास, स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष विजय पाल, मंडल उपाध्यक्ष एस बापी बैन, मंडल महामंत्री सुरेश सेन, मंडल मंत्री तपन मंडल, मंडल मंत्री एवं सरपंच अध्यक्ष सहनवती कवड़े, जनपद सदस्य एवं जनपद विधायक प्रतिनिधि प्रदीप विश्वास, महिला मोर्चा अध्यक्ष स्मिता मंडल, बूथ अध्यक्ष तपन गाछा, ग्राम अध्यक्ष श्याम मंडल, वरिष्ठ कार्यकर्ता सहदेव राय, चैतन्य राय, रामकृष्ण सरकार, देवदुति बैरागी सहित निश्चितपुर के ग्रामवासी उपस्थित थे।




