कारगिल चौक से अतिक्रमण हटाकर शुरू हुआ सौंदर्यीकरण, दो दिन और चलेगा अभियान

हाईमास्ट, आकर्षक लाइट, गमले और बैठने की व्यवस्था होगी, इसके बाद लल्ली चौक को किया जाएगा व्यवस्थित

बैतूल। विधायक बैतूल एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देश, कलेक्टर डॉ. सौरभ सोनवणे के मार्गदर्शन तथा नगरपालिका अध्यक्ष पार्वती बाई बारस्कर एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी नवनीत पाण्डेय के नेतृत्व में शनिवार को कारगिल चौक पर सौंदर्यीकरण अभियान शुरू किया गया। नगर पालिका ने निर्धारित क्षेत्र से अतिक्रमण हटाकर चौक को व्यवस्थित किया, ताकि सौंदर्यीकरण कार्य सुचारु रूप से किया जा सके। यह अभियान अगले दो दिन तक जारी रहेगा।

सीएमओ नवनीत पाण्डेय ने बताया कि चौक से अतिक्रमण हटाने के बाद यहां गमले और यात्रियों के बैठने के लिए कुर्सियां रखी गई हैं। चौराहे पर हाईमास्ट लगाया जा रहा है, जिससे क्षेत्र में बेहतर रोशनी रहेगी। वहीं कारगिल चौक की रोटरी पर शहीद स्मारक के आसपास आकर्षक लाइटिंग भी की जा रही है। उन्होंने बताया कि कारगिल चौक का कार्य पूरा होने के बाद लल्ली चौक को भी व्यवस्थित और विकसित किया जाएगा।

नगर पालिका प्रशासन ने कहा कि शहर के प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थलों का सौंदर्यीकरण लगातार जारी रहेगा। नागरिकों से सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण नहीं करने और शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने में सहयोग करने की अपील भी की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button