श्री विनायकम स्कूल में नर्सरी से 8वीं तक के परिणाम घोषित।

अभिभावकों ने स्कूल की शिक्षा पद्धति और संस्कारों की सराहना की । डायरेक्टर संजय राठौर बोले- हर विद्यार्थी की सफलता पर गर्व । 1 अप्रैल से नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की होगी शुरुआत ।

बैतूल। सीबीएसई से मान्यता प्राप्त जिले के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान श्री विनायकम स्कूल में नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के वार्षिक परीक्षा परिणाम उत्साह के साथ घोषित किए गए।

छात्रों ने वर्षभर की मेहनत, अनुशासन और लगन का प्रदर्शन करते हुए बेहतर परिणाम हासिल किए। अभिभावकों ने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, अनुशासन, अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन और छात्र-केंद्रित वातावरण की सराहना की। उन्होंने कहा कि यहां बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार, मूल्य और जीवन कौशल भी सिखाए जाते हैं।

विद्यालय के डायरेक्टर संजय राठौर ने विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि छात्रों की मेहनत और शिक्षकों के समर्पण का परिणाम है। उन्होंने अभिभावकों का आभार जताते हुए कहा कि विद्यालय हमेशा उत्कृष्ट शिक्षा और संस्कार देने के लिए प्रतिबद्ध है।

अंत में विद्यालय प्रबंधन ने 1 अप्रैल 2026 से नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के शुभारंभ की घोषणा की। 25 वर्षों की शैक्षणिक परंपरा को आगे बढ़ाते हुए स्कूल ने आने वाले सत्र में भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और नवाचार पर जोर देने की बात कही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button