CM IN SARNI: सारनी में मुख्यमंत्री ने दी अनेक सौगातें, जानिये क्या कह गए मुख्यमंत्री

BETUL NEWS : बैतूल।जिले के सारनी में 4563 करोड़ की लागत से विद्युत उत्पादन की नई इकाई बनाई जाएगी। यह घोषणा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को सारनी में आयोजित कार्यक्रम में की। 660 मेगावाट विद्युत उत्पादन करने वाली इकाई का भूमिपूजन भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया।

इस दौरान प्रदेश के उर्जा मंत्री प्रद्युमन सिह तोमर, वन मंत्री विजय शाह भी मौजूद थे।कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सारनी के बगडोना में स्थित शासकीय महाविद्यालय का नाम शहीद सरदार वीर विष्णुसिंह गाेंड के नाम पर करने की घोषणा की। इसके अलावा सारनी में पहाड़ी पर स्थित बाबा मठारदेव के मंदिर तक जाने के लिए रोप वे लगाने का सर्वे कराने का आश्वासन दिया।

बगडोना के शासकीय कालेज में इस सत्र से वाणिज्य और विज्ञान के संकाय प्रारंभ करने के साथ ही सारनी में शासकीय आईटीआई खोलने की घोषणा भी की। मुंख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तेंदूपत्ता संग्राहकों को हितलाभ वितरण कार्यक्रम के दौरान कहा कि प्रदेश की सरकार हर वर्ग के लिए काम कर रही है।

उन्होंने लाड़ली बहनों से कहा कि अभी एक हजार रुपये प्रति माह दिए जा रहे हैं। इसके बाद 1250 रुपये कर देंगे अौर इस राशि को तीन हजार रुपये प्रति माह कर दिया जाएगा।कार्यक्रम में उन्होंने सभी लोगों से सहयोग देने का संकल्प दिलाने के लिए मोबाइल का लाइट चालू कराकर सहमति भी दिलाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button