प्राथमिक शाला गौलीढाना में शत प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम

बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्कूल और परिवार का नाम किया रोशन


बैतूल। विकासखंड बैतूल के जन शिक्षा केंद्र कन्या गंज बैतूल के संकुल कोदारोटी अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत लापाझिरी की शासकीय प्राथमिक शाला गौलीढाना ने इस साल शानदार परीक्षा परिणाम हासिल किया है। कक्षा पांचवीं के बोर्ड परीक्षा में स्कूल का परिणाम 100 प्रतिशत रहा, जिससे विद्यालय सहित पूरे गांव में हर्ष का माहौल है।

शैक्षणिक सत्र 2024-25 में कक्षा पांचवीं में कुल 14 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी और सभी सफल हुए। इनमें कई छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्कूल और परिवार का नाम रोशन किया। सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वालों में हर्षित पिता ऋषिराम चम्हारे और कु. अशविनी पिता कृष्णा पवार ने 86 प्रतिशत अंकों के साथ ए+ ग्रेड में सफलता प्राप्त की। राहुल पिता नंदकिशोर ठाकरे ने 85 प्रतिशत ए+ ग्रेड, कु. कंचन पिता हुकुम यादव ने 84 प्रतिशत ए ग्रेड, निखिल पिता राजेश मिश्रा ने 83 प्रतिशत ए ग्रेड अर्जित किया।
इसके अलावा कु.साध्वी पिता शिवराम यादव ने 72 प्रतिशत बी+ ग्रेड, मयूर पिता गुलाबराव यादव ने 71 प्रतिशत बी+ ग्रेड, कु. मोक्षी पिता संदीप परपची ने 69 प्रतिशत बी+ ग्रेड, कु. नंदनी पिता सेवकराम ने 67 प्रतिशत बी+ ग्रेड, कु. शानू पिता मंगल इवने ने 66 प्रतिशत बी+ ग्रेड, आयुष पिता परसराम मसकोले ने 66 प्रतिशत बी+ ग्रेड, राहुल पिता बसंत परपची ने 66 प्रतिशत बी+ ग्रेड और आयुष पिता अशोक परपाची ने 58 प्रतिशत बी ग्रेड के साथ सफलता प्राप्त की।
बच्चों की इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक एवं कक्षा शिक्षक धनराज रावते, शिक्षक गणेश मालवीय और शिक्षिका श्रीमती शिमला इवने ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसके साथ ही स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) के अध्यक्ष हौसीराम चम्हारे, पूर्व अध्यक्ष विनोद यादव और ग्राम पंचायत लापाझिरी के प्रतिनिधियों ने भी बच्चों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने विद्यालय परिवार की इस उपलब्धि को सराहनीय बताया और भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट परिणाम लाने के लिए प्रेरित किया। गौलीढाना स्कूल का यह परिणाम क्षेत्र में शिक्षा की गुणवत्ता को दर्शाता है। बच्चों की इस उपलब्धि से यह स्पष्ट होता है कि समर्पित शिक्षकों और माता-पिता के सहयोग से सरकारी स्कूलों में भी बेहतर शिक्षा संभव है।
– गांव में निकाली जागरूकता रैली
शाला प्रवेश उत्सव के तहत गांव में जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें बच्चों और शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। संस्था के प्रभारी प्रधानाध्यापक धनराज रावते, शिक्षक गणेश मालवीय एवं शिक्षिका श्रीमती शिमला इवने ने सफल विद्यार्थियों और नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया और उन्हें पुष्पगुच्छ एवं पेन भेंट कर प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों को नए शैक्षणिक सत्र की पाठ्यपुस्तकों का वितरण भी किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button