गौ सेवा की पवित्र पुण्यमयी प्रेरणा देती है भारत भारती की प्रातः कालीन गौ आरती।

बैतूल। भारत भारती में आईटी सिटी बेंगलुरू से पहुंचे श्रीमती रीता रजक गायत्री परिवार, बेंगलुरु, कर्नाटक एवं श्रीमती रूपम सक्सेना प्रोजेक्ट मैनेजर, आईटी सेक्टर ने गायत्री परिवार के वरिष्ठ परम गौ भक्त उत्तम गायकवाड के साथ पूर्ण श्रद्धा और भक्ति के साथ गौमाता की आरती की। कार्यक्रम में भारत भारती के सचिव अनिल अग्रवाल ने गौ आरती के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि गौसंरक्षण भारतीय जीवन दर्शन का आधार है। उन्होंने यह भी बताया कि जामठी स्थित भारत भारती में गौमाता की आरती की यह अनूठी परंपरा समाज को निरंतर गौसंरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रेरित कर रही है और लोगों के भीतर सेवा, करुणा एवं सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ बना रही है।
उत्तम गायकवाड़ ने बताया लोग अपना जन्मदिन विवाह दिन गौ शालाओं में मनाए जिससे गौ माता का प्रत्यक्ष परोक्ष सेवा होते रहेगी। विदित है कि श्री गायकवाड निरंतर बड़े शहरों के जनमानस, प्रबुद्ध वर्ग, युवा वर्ग के बीच गौमाता के वैज्ञानिक एवं आध्यात्मिक महत्व को पहुंचाने का सराहनीय कार्य कर रहे हैं। उनके प्रयासों से आधुनिक समाज में गौसेवा के प्रति नई सोच और जागरूकता विकसित हो रही है।
अतिथियों ने अपने विचार रखते हुए कहा कि वर्तमान आधुनिक युग में गौमाता की सेवा में गहन वैज्ञानिक एवं व्यावहारिक महत्व निहित है। गौसेवा के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, जैविक खेती को बढ़ावा, तथा मानव स्वास्थ्य के लिए उपयोगी उत्पादों का संवर्धन संभव है।
अतिथिगणों ने अपने हाथों से प्रत्येक गौ माता को बैतूल में निर्मित साइलेज गौ माता का चारा गौ ग्रास के रूप में खिलाया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से हिरेंद्र शर्मा, स्वस्ति लोकसेवा समिति के अचित पाठक, प्रतीक गलफट, सीए शिवम गुप्ता, गोलू उघड़े एवं मां तापी आरोग्य फाउंडेशन के राहुल वडूकले, रोशन मगरदे, कपिल डांगे उपस्थित रहे।




