नेशनल यूथ फेस्ट में जेएच कालेज की माइम टीम बनी देश में नंबर वन।

मूकाभिनय में राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचम, 6 महीने की कड़ी मेहनत लाई रंग ।

बैतूल। चेन्नई स्थित सत्यभामा विश्वविद्यालय में आयोजित 39वें राष्ट्रीय स्तर युवा उत्सव कलै सारल 2026 में बैतूल ने राष्ट्रीय मंच पर इतिहास रच दिया। बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय भोपाल का प्रतिनिधित्व करते हुए जेएच कालेज बैतूल की माइम टीम ने ऑल इंडिया स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर पहली बार जिले को राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष स्थान दिलाया।

जिला सांस्कृतिक समन्वयक डॉ. युगल किशोर सरले ने बताया कि टीम ने लगभग छह महीनों तक लगातार मेहनत और समर्पण के साथ तैयारी की, जिसका परिणाम राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान के रूप में सामने आया। इस दौरान शिवदयाल साहू भी टीम के साथ उपस्थित रहे।

– एक नारी के दो रूप विषय पर आधारित रही प्रस्तुति

टीम की प्रस्तुति एक नारी के दो रूप विषय पर आधारित रही, जिसने निर्णायकों और दर्शकों को प्रभावित कर पहला स्थान दिलाया। कलाकारों में करण धाड़से ग्राम बेलकुंड आठनेर, विवेक कुमार मुलताई, ऋषि कपसे ग्राम पोहर भैंसदेही, समीर वाडिया ग्राम पाडर और प्रेरणा सातपुते मिलानपुर बैतूल शामिल रहे।

माइम के निर्देशक लक्की इंगले ग्राम बारवी और सोनू कुशवाह बैतूल रहे, जिनके मार्गदर्शन में प्रस्तुति तैयार हुई। संगीतकार के रूप में अर्जुन धाड़से पिपरिया भैंसदेही और सागर पांसे सुपला भैंसदेही ने प्रस्तुति को प्रभावी बनाया।

– इनका रहा महत्वपूर्ण योगदान

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मीनाक्षी चौबे ने सभी प्रतिभागियों को बधाई और आशीर्वाद देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस उपलब्धि में अंकित अम्बुलकर, विष्णु धुर्वे, रोहित कहार, अक्षय मालवी, भूपेंद्र मालवी, अमोल नागले, विक्रम पहाड़े, दुर्गेश धुर्वे, विन्नू धुर्वे, अर्जुन धोटे, महादेव बारस्कर, दिशा राठौर, राज अंजू, संजना हेमंत और तनीषा नेतराम रावत का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।

इस जीत के साथ बैतूल के कलाकारों ने अपने गांव, क्षेत्र और पूरे जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करते हुए एक नई मिसाल कायम की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button