Congress’s Lalavadi Mandal in-charge Rakesh Ghangare will hold sector-wise meetings on October 10: कांग्रेस के लालावाड़ी मंडलम प्रभारी राकेश घंगारे कल 10 अक्टूबर को लेंगे सेक्टरवार बैठकें, संगठन सशक्तिकरण पर होगा मंथन

बैतूल। आमला विधानसभा क्षेत्र में संगठन सशक्तिकरण को गति देने के उद्देश्य से लालावाड़ी मंडलम प्रभारी राकेश घंगारे कल 10 अक्टूबर को लालावाड़ी मंडलम के विभिन्न सेक्टरों में बैठकों का संचालन करेंगे। इन बैठकों में पार्टी की रणनीति, संगठन विस्तार और कार्यकर्ताओं की सक्रियता पर विस्तृत चर्चा होगी। उनके साथ किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष जगदीश गोचरे भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। बैठक के दौरान किसानों की समस्याओं, संगठन की जमीनी स्थिति और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

पार्टी सूत्रों के अनुसार यह बैठकें कांग्रेस के क्षेत्रीय ढांचे को और मजबूत करने के उद्देश्य से रखी गई हैं। राकेश घंगारे ने बताया कि प्रत्येक सेक्टर में कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित किया जाएगा ताकि संगठन की जमीनी मजबूती सुनिश्चित की जा सके। उल्लेखनीय है राकेश घंगारे बाजपुर ग्राम पंचायत के उप सरपंच हैं और लंबे समय से समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने अपने क्षेत्र में शिक्षा, स्वच्छता, युवा जागरूकता और ग्रामीण विकास जैसे अनेक जनहितैषी कार्यों के माध्यम से जनता के बीच मजबूत छवि बनाई है। ढोलेवार कुनबी समाज में उनकी गहरी पैठ और प्रभावशाली नेतृत्व क्षमता को देखते हुए कांग्रेस संगठन ने उन्हें लालावाड़ी मंडलम का प्रभारी नियुक्त किया है। राकेश घंगारे का समाज के साथ निरंतर संपर्क और समस्याओं के समाधान के लिए तत्परता ही उन्हें एक जमीनी नेता के रूप में पहचान दिलाती है। पार्टी नेतृत्व को उम्मीद है कि उनके अनुभव और जनसंपर्क से संगठन को मजबूती मिलेगी, आमला क्षेत्र में कांग्रेस का जनाधार भी और सुदृढ़ होगा।

कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का कहना है कि राकेश घंगारे की कार्यशैली और संगठन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता से क्षेत्र में कांग्रेस की पकड़ और मजबूत होगी। वहीं किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष जगदीश गोचरे की उपस्थिति से कृषि एवं ग्रामीण मुद्दों पर भी सार्थक विमर्श की उम्मीद है। स्थानीय कार्यकर्ताओं ने बताया कि इन बैठकों से कांग्रेस की नई ऊर्जा और एकजुटता का संदेश पूरे आमला विधानसभा क्षेत्र में जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button