Crime News : जादू-टोना के संदेह में वन विभाग के चौकीदार की पीटकर की थी हत्या

Betul News : बैतूल। जिले के बीजादेही थाना क्षेत्र में वन विभाग के चौकीदार की लाठी और लोहे की छड़ से पीटकर हत्या करने वाले चारों आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपितों ने जादू-टोना करने के संदेह के कारण हत्या करना स्वीकार कर लिया है। बीजादेही पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चार जुलाई की रात ग्राम काजली निवासी रामलाल धुर्वे उम्र 32 वर्ष की कालूराम परते, बस्तीराम, कालूराम कुमरे तथा अंकित परते के द्वारा जादू टोना करने के संदेह में लाठी, डंडो से मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाकर हत्या कर दी गई। रिपोर्ट पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपितों की सरगर्मी से तलाश की। गुरुवार को पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

पत्नी ने काम पर जाने का कहा तो पति ने जहर खाया

बैतूल जिले के ग्राम कनारा में पत्नी ने जब पति को काम पर जाने के लिए कहा तो उसने गुस्से में आकर जहर खा लिया।गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कनारा निवासी वीराती धुर्वे उम्र 35 वर्ष कई दिन से काम पर नहीं जा रहा था। गुरूवार को उसे पत्नी ने काम पर जाने के लिए कहा तो वह विवाद करने लगा और गुस्से में आकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button