बैतूल और भोपाल में एक साथ हुआ भीम क्रांति पत्रिका का विमोचन।

135वीं आंबेडकर जयंती पर आयोजित हुए भव्य कार्यक्रम। जिलेभर में निकली शोभायात्राएं, हुआ जोरदार स्वागत।

बैतूल। डॉ. बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती पर बैतूल जिले में भीम क्रांति पत्रिका का भव्य विमोचन किया गया। मुख्य कार्यक्रम सुबह 9:30 बजे अंबेडकर चौराहा, बैतूल में आयोजित हुआ, जहां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल और आमला विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे ने पत्रिका का विमोचन किया।

कार्यक्रम में एससी-एसटी, ओबीसी एवं माइनॉरिटी फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बंटी वासनिक, सार्वजनिक आंबेडकर जयंती समिति के अध्यक्ष तुकाराम लोखंडे, पंचशील बुद्ध विहार प्रबंधन समिति, जनकल्याण समिति के अध्यक्ष सूरजलाल मंडलेकर, मूलचंद नागले, डॉ. प्रोफेसर डोंगरे, बैतूल की आवाज के सह संपादक महेंद्र खोबरागड़े सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और समाजसेवी मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन प्रज्ञा बुद्ध विहार जामठी के संचालक एवं भीम क्रांति पत्रिका के संपादक रामदास पाटिल, भीम सेना संगठन, जनकल्याण समिति, मेहरा समाज संगठन, दि बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के सहयोग से हुआ। बड़ी संख्या में आदिवासी संगठन और शासकीय कर्मचारी भी शामिल हुए तथा जगह-जगह अतिथियों का स्वागत किया गया।

इसी अवसर पर भोपाल के अंबेडकर चौराहा, एमपी नगर में भी पत्रिका का विमोचन किया गया। यह कार्यक्रम दैनिक वांटेड टाइम्स के तत्वावधान में आयोजित हुआ, जिसमें रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन पाटिल और संपादक संदीप मानकर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

संपादक रामदास पाटिल ने बताया कि बैतूल की आवाज समाचार पत्र के 17 वर्ष पूर्ण होने पर भीम क्रांति पत्रिका का विशेषांक प्रकाशित किया गया है, जो पिछले 8 वर्षों से निरंतर जारी है। इसका उद्देश्य डॉ. आंबेडकर के विचारों और उनके संघर्ष को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाना है।

उन्होंने जिलेवासियों को जयंती की शुभकामनाएं देते हुए आभार जताया और सभी से बाबासाहेब के बताए मार्ग पर चलने तथा उनके मिशन को आगे बढ़ाने की अपील की, ताकि समाज में स्वतंत्रता, समानता और शिक्षा का अधिकार सुनिश्चित हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button