Betul news:जेएच कालेज के माइम दल ने जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर किया गौरवान्वित
दल ने सेंट्रल जोन विश्वविद्यालय युवा उत्सव में प्राप्त किया तीसरा स्थान, नेशनल के लिए हुआ चयन

बैतूल। जयवंती हांक्सर स्नातकोत्तर शासकीय महाविद्यालय के मूकाभिनय दल ने स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय मेरठ में चल रहे पांच दिवसीय सेंट्रल जोन के 37 वे अंतर विश्वविद्यालय युवा उत्सव में शामिल होकर जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। महाविद्यालय के मुकाभिनय दल ने सेंट्रल जोन विश्वविद्यालय युवा उत्सव में तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस दल का राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन हो गया है। उल्लेखनीय है कि भारतीय विश्वविद्यालय संघ (एआईयू) नई दिल्ली के तत्वाधान में आयोजित युवा उत्सव में मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के 25 यूनिवर्सिटियों ने इस कंपटीशन में सहभागिता की। इस युवा उत्सव के अंतर्गत संगीत, नृत्य, रंगमंच, साहित्य, ललित कला, सांस्कृतिक जुलूस जैसे अनेको कंपटीशन का आयोजन हुआ। बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी की तरफ से जयवंती हाक्सर स्नातकोत्तर शासकीय महाविद्यालय के माइम दल में सोनू कुशवाह के नेतृत्व में करण धाड़से, साहिल खान, विवेक पवार, अर्जुन धाड़से, शिवानी मोहबे, अमन उइके जय खातरकर ने सहभागिता की। कॉलेज प्राचार्य डॉ विजेता चौबे, जिला सांस्कृतिक समन्वयक वरिष्ठ रंगकर्मी नेताराम रावत,, राजेश यादव, पंकज नागले, सुमित अहिरवार, राहुल मालवीय, कुंज सरले, लकी इंगरे, रोहित कहार, भूपेंद्र मालवीय ने नेशनल माइम कॉम्पिटशन के लिए माइम दल उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।




