खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में बैतूल की धमक।

प्रदेश हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर करेंगे प्रतिभा का प्रदर्शन । मध्य प्रदेश हॉकी टीम में एक साथ पांच खिलाड़ियों का चयन । रायपुर में होने वाले पहले ट्राइबल गेम्स में शामिल होंगे बैतूल के खिलाड़ी।

बैतूल। आगामी 26 मार्च से 1 अप्रैल 2026 तक छत्तीसगढ़ के रायपुर में आयोजित हो रहे पहले खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में बैतूल जिले के खिलाड़ियों का जबरदस्त दबदबा देखने को मिल रहा है। इस प्रतियोगिता में बैतूल के पांच खिलाड़ी मध्य प्रदेश हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे, जो पूरे जिले के लिए गर्व का विषय बन गया है।

पुरुष वर्ग में पिंटू उईके, पलास कावरे और रोहित कुमरे का चयन हुआ है, जबकि महिला वर्ग में कुमारी भूमिका पांडरे और कुमारी देवश्री का चयन हुआ है। इन खिलाड़ियों का एक साथ राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में उतरना यह साबित करता है कि जनजातीय क्षेत्र के खिलाड़ियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, बस उन्हें मंच मिलने की जरूरत थी। खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 ने यह मंच प्रदान किया है और बैतूल के खिलाड़ी इस अवसर को पूरी ताकत के साथ भुनाने के लिए तैयार हैं।

– सीनियर हॉकी खिलाड़ी राकेश और रंजीत को ऑफिशियल की जिम्मेदारी

हॉकी इंडिया द्वारा बैतूल जिले के सीनियर हॉकी खिलाड़ी राकेश आथनकर और रंजीत यादव को इस प्रतियोगिता में ऑफिशियल के रूप में जिम्मेदारी दी गई है। यह सम्मान इस बात का संकेत है कि बैतूल का हॉकी खेल अब सिर्फ स्थानीय स्तर तक सीमित नहीं रहा, राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बना चुका है।

खिलाड़ियों के चयन पर पूर्व खिलाड़ी प्रदीप खंडेलवाल, हॉकी संघ बैतूल के अध्यक्ष अक्षय वर्मा, सचिव जगेन्द्र सिंह तोमर, रमेश भाटिया, जिला खेल अधिकारी पूजा कुरील, विभाषवर्धन पांडे, देवेन्द्र पाटिल, सुधीर जैन, शैलेष गुबरेले, धर्मेन्द्र गोठी, मुकेश वर्मा सहित वरिष्ठ एवं कनिष्ठ खिलाड़ियों ने बधाई दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button