रंगोली, चित्रकला और लघुनाटिका के माध्यम से विद्यार्थियों ने दिखाई पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता।
जेएच कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता को लेकर विविध गतिविधियों का आयोजन।विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण संबंधी नारों के साथ निकली रैली ।

बैतूल। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय जयवंती हक्सर महाविद्यालय बैतूल में पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता को लेकर विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, विज्ञान भवन भोपाल के निर्देशानुसार प्राचार्य डॉक्टर मीनाक्षी चौबे, प्रभारी प्राचार्य डॉ. अनीता सोनी के मार्गदर्शन में माइक्रोबायोलॉजी विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम के प्रथम दिवस में विद्यार्थियों और प्राध्यापकों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सक्रिय सहभागिता निभाई।

माइक्रोबायोलॉजी एवं बॉटनी विभागाध्यक्ष प्रो. अर्चना सोनारे के निर्देशन तथा कार्यक्रम समन्वयक डॉ. महेन्द्र नावंगे के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत पर्यावरण जागरूकता रैली से हुई। विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण संबंधी नारों के साथ रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। इसके बाद एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत महाविद्यालय परिसर में प्राध्यापकों द्वारा पौधारोपण किया गया।

कार्यक्रम में डॉ. अनीता सोनी, प्रो. अर्चना सोनारे, डॉ. गोपाल साहू, प्रो. शंकर सातनकर, प्रो. संतोष पवार, डॉ. राहुल सिंह ठाकुर, डॉ. देवीसिंह सिसोदिया, डॉ. रश्मि अग्रवाल, डॉ. स्वाति लोखंडे, डॉ. प्रियंका लिखितकर, डॉ. माधुरी धोटे, डॉ. निशा सोनी, प्रो. दीपिका साहू, डॉ. प्रीतिबाला पाल, डॉ. पंकज बारस्कर और प्रो. गीता माली उपस्थित रहे।

– लघुनाटिका से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
प्रकृति से प्रेरित जलवायु के लिए, भविष्य के लिए थीम पर आयोजित गतिविधियों में विद्यार्थियों ने रंगोली प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता तथा लघुनाटिका प्रस्तुत कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं प्राध्यापकों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी ली।
आयोजन को सफल बनाने में प्रो. अजय सिरसाम, डॉ. पंकज बारस्कर, डॉ. राजकुमार चौकीकर, प्रो. प्रीति नावंगे, डॉ. रितु साहू, प्रो. नीतू कुमरे, डॉ. सोनाली सैनी साहू, डॉ. निहारिका भावसार, श्रीमती ज्योति कोकाटे तथा सतीश वाड़िवा ने सक्रिय भूमिका निभाई।
– प्रतियोगिता में इन्होंने मारी बाजी
प्रतियोगिताओं के परिणामों में रंगोली प्रतियोगिता में कोमल शनिसरे ने प्रथम, तमन्ना दवंडे ने द्वितीय तथा भुवनेश्वरी अहाके ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में सोना मालवीय प्रथम, योगिता चौहान एवं कृति ठाकुर संयुक्त रूप से द्वितीय तथा मेहरोज फिओना तृतीय स्थान पर रहीं। आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का भाव विकसित करने का संदेश दिया गया।




