Advocate Rajesh Mandre filed nomination for the post of secretary: अधिवक्ता राजेश मंदरे ने सचिव पद के लिए दाखिल किया नामांकन

बोले- अभिभाषकों की समस्याओं के समाधान को रहूंगा प्रतिबद्ध

बैतूल। जिला अभिभाषक संघ बैतूल के आगामी निर्वाचन के लिए सचिव पद पर मुकाबले की शुरुआत हो चुकी है। इसी कड़ी में वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश मंदरे ने सोमवार को सचिव पद के लिए अपना नामांकन-पत्र दाखिल किया। राजेश मंदरे बैतूल जिला न्यायालय में लम्बे समय से सक्रिय रूप से वकालत कर रहे हैं और अधिवक्ता समुदाय में एक सरल, मिलनसार और संघर्षशील अधिवक्ता के रूप में पहचान रखते हैं। चुनाव के लिए अधिसूचना जारी होने के बाद से ही चुनावी सरगर्मी बढ़ गई है। सचिव पद को लेकर इस बार मुकाबला खासा रोचक होने की संभावना जताई जा रही है।

राजेश मंदरे के नामांकन को अधिवक्ता समुदाय के एक बड़े वर्ग का समर्थन है। राजेश मंदरे ने स्पष्ट किया कि वे संगठन के सभी अधिवक्ताओं की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने और उनके समाधान के लिए सतत प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें इस जिम्मेदारी के लिए चुना जाता है, तो वे पारदर्शिता, जवाबदेही और निष्पक्षता के सिद्धांतों के साथ संघ को आगे बढ़ाने का काम करेंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि वे अधिवक्ताओं की बुनियादी सुविधाओं को लेकर योजना बनाकर कार्य करेंगे। इस अवसर पर अधिवक्ता वीके बड़ोन्या, संजय मिश्रा, नवनीत सोनी, अनूप सोनी, मोहम्मद काशीद, सुनंदा नागले, गौरव मगरदे, अधिवक्ता चावडे, राजेश भूमरकर, रुपेश पाटिल, रोशन मगरदे, नरेश नहारिया, रोहित बड़ोन्या, अधिवक्ता बामने, राजेंद्र गायकवाड अधिवक्ता श्री ठाकुर, दिनेश राठौर सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button