जरूरतमंदों को बेहतर सुविधाएं देने नगर पालिका के लगातार प्रयास।

सीएमओ नवनीत पाण्डे ने आश्रय स्थल और दीनदयाल रसोई का किया औचक निरीक्षण । व्यवस्थाएं सुधारने पेंटिंग, गेट मरम्मत, चादर और साफ-सफाई के निर्देश।

बैतूल। मुख्य नगर पालिका अधिकारी नवनीत पाण्डे ने नगर पालिका बैतूल के आश्रय स्थल और दीनदयाल रसोई का औचक एवं व्यापक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को सुधारने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने आश्रय स्थल में नई पेंटिंग कराने, नए बैनर लगवाने, गेट की मरम्मत और नए गेट लगवाने, नए चादरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही शौचालयों की नियमित साफ-सफाई कराने और खटमल नियंत्रण के लिए छिड़काव करवाने को कहा।

निरीक्षण के दौरान आश्रय स्थल में लगे प्यूरीफायर की साफ-सफाई और उसके सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए, ताकि वहां ठहरने वाले जरूरतमंदों को बेहतर और स्वच्छ पेयजल मिल सके। इसके बाद श्री पाण्डे ने दीनदयाल रसोई का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने निर्धारित राशि पांच रुपये अदा कर श्रमिक वर्ग के नागरिकों के साथ बैठकर स्वयं भोजन ग्रहण किया और भोजन की गुणवत्ता पर संतोष जताया।

उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को व्यवस्थाएं लगातार बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। नगर पालिका द्वारा आश्रय स्थल और दीनदयाल रसोई में जरूरतमंद नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button