Janmashtami : आरडी पब्लिक स्कूल में कृष्ण जन्मोत्सव की रही धूम , 15 फीट ऊंची मटकी फोड़ी
छात्र-छात्राओं ने परम्परागत वेशभूषा में किये नृत्य

Betul News : बैतूल। आरडी पब्लिक स्कूल बैतूल में कृष्ण जन्मोत्सव त्यौहार परम्परागत हर्षाेल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया। कृष्ण जन्मोत्सव के मौके पर आरडी स्कूल में बुधवार को इन्टर हाउस डान्स एवं मटकी फोड़ कम्पीटीशन का आयोजन किया गया था। जिसमें अरावली, विध्यांचल, सतपुड़ा एवं हिमालय हाउस के छात्र-छात्रायें शामिल हुए। कृष्ण जन्मोत्सव थीम पर रिमझिम बारिश में विद्यार्थियों ने परम्परागत वेशभूषा में समूह नृत्य प्रस्तुत किए। मटकी फोड़ प्रतियोगिता प्रमुख आकर्षण का केन्द्र रही। परम्परानुसार मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 15 फीट पर बंधी मटकी को फोड़ने के लिए रिमझिम बारिश में अलग-अलग समूह में छात्र-छात्रायें जद्दोजहद करते रहे। आरडी स्कूल परिसर के मैदान में आयोजित मटकी फोड़ प्रतियोगिता के दौरान विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं में जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा था।

डायरेक्टर ने किये पुरूस्कार वितरण
आरडी पब्लिक स्कूल बैतूल में बुधवार को कृष्ण जन्माष्टमी की धूम रही। इस अवसर पर आयोजित मटकी फोड़ प्रतियोगिता में विंध्याचल हाउस विनर रहा। जबकि अरावली हाउस दूसरे एवं सतपुड़ा हाउस तीसरे स्थान पर रहा। इंटर हाउस डांस काम्पीटीशन में सतपुड़ा हाउस विनर तथा हिमालय हाउस दूसरे एवं अरावली हाउस तीसरे स्थान पर रहा।

आरडी पब्लिक स्कूल की डायरेक्टर श्रीमती ऋतु खण्डेलवाल ने अपने उद्बोधन में सभी को कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनायें देकर कृष्ण जन्मोत्सव पर्व क्यों मनाते है इसकी जानकारी विद्यार्थियों को दी गई। उन्होंने इन्टर हाउस डांस एवं मटकी फोड़ काम्पीटीशन के विजेता उपविजेता हाउस के छात्र-छात्राओं को पुरूस्कार वितरण किया।
रेन डांस का उठाया लुफ्त
आरडी पब्लिक स्कूल बैतूल में कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित डांस-मटकी फोड़ काम्पीटीशन को लेकर छात्र-छात्राओं में जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा था। काम्पीटीशन के दौरान रिमझिम बारिश का दौर शुरू हो गया। रिमझिम बारिश में छात्र-छात्राएं जमकर थिरके और रेन डांस का लुफ्त उठाया। जिससे स्कूल परिसर का माहौल खुशनुमा हो गया।





