एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत इंजीनियरिंग विद्यार्थियों ने किया 200 पौधों का रोपण

बैतूल। श्री बालाजी इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट बैतूल में अध्यनरत इंजीनियरिंग विद्यार्थियों ने महाविद्यालय परिसर में 200 सदाबहार पौधों को रोपित किया। कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी प्रो. नितेश मिश्रा से प्राप्त जानकारी के अनुसार छात्रों द्वारा रोपित पौधों में नीम, वट-वृक्ष, आम जैसे सदाबहार पेड़ों के पौधों का रोपण एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत किया गया है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पी.जे. शाह ने छात्रों के इस साहसी कदम की सराहना की एवं पेड़ों के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए पौधों को वर्ष भर रक्षा करने की अपील भी की। कॉलेज फैकेल्टी प्रो.शशांक माने, प्रो. वी.के. मालवी, प्रो.अंकित खासदेव, प्रो.हंसराज धाड़से, प्रो.रिशु दांगी आदि ने भी छात्रों के साथ इस अभियान में सम्मिलित होकर एक-एक पौधे का रोपण किया।





