बैतूल-बडोरा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में पहुंचकर दिया योग प्रशिक्षण।
आयुष मंत्रालय के निर्देश पर ओम आयुर्वेदिक कॉलेज की विशेष पहल।

बैतूल। ओम आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, भारत भारती जामठी बैतूल द्वारा 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 100 दिवसीय निःशुल्क योग प्रशिक्षण अभियान चलाया जा रहा है।
गुरुवार 28 मई को महाविद्यालय के शिक्षक डॉ. हिमांशु मालवीय तथा इंटरनी वैभव, रुषिका एवं यशस्वी द्वारा बैतूल-बडोरा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में पहुंचकर योग प्रशिक्षण दिया गया। इसके साथ ही जिले के अलग-अलग गांवों में जाकर लोगों को योगाभ्यास कराया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक लोग योग के माध्यम से स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकें।
महाविद्यालय प्रबंधन के अनुसार यह निःशुल्क योग प्रशिक्षण शिविर 21 जून तक जिले के विभिन्न स्थानों पर लगातार आयोजित किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य आमजन को योग से जोड़कर स्वस्थ जीवनशैली के प्रति प्रेरित करना है।
आयुष मंत्रालय भारत सरकार, नई दिल्ली एवं संचालनालय आयुष विभाग मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार आयोजित इस विशेष अभियान के तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों को योग का प्रशिक्षण देकर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
महाविद्यालय के अध्यक्ष गणेश मालवीय, कोषाध्यक्ष संतोष पाल एवं प्राचार्य डॉ. विजय माने के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। वहीं उपप्राचार्य डॉ. राजकुमार मिश्रा द्वारा प्रशिक्षण अभियान की रूपरेखा तैयार की गई है।




