tercentenary celebrations: देवी अहिल्याबाई ने समाज और राष्ट्र के हित में विभिन्न आयामों में उत्कृष्ट कार्य किए: पोरवाल

समाज और राष्ट्र हित में देवी अहिल्याबाई के योगदान को सभी आयामों से पहुंचाने का आह्वान

बैतूल। पुण्यश्लोक देवी अहिल्याबाई त्रीशताब्दी वर्ष समारोह समिति की बैठक संघ कार्यालय में संपन्न हुई। इस अवसर पर क्षेत्रीय सह प्रचारक प्रमुख अशोक पोरवाल जी ने देवी अहिल्याबाई के द्वारा समाज और राष्ट्र हित में किए गए कार्यों पर मार्गदर्शन प्रदान किया। बैठक में समिति उपाध्यक्ष शीला वराठे, सचिव वंदना कुंभारे, सहसचिव विजय हारोडे, कोषाध्यक्ष विनय डोंगरे, मीडिया प्रभारी गौरी बालापुरे समेत सभी आयामों के प्रमुख सह प्रमुख और सदस्य उपस्थित रहे।

अशोक पोरवाल जी ने देवी अहिल्याबाई के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान करते हुए कहा कि देवी अहिल्याबाई ने समाज और राष्ट्र के हित में विभिन्न आयामों में उत्कृष्ट कार्य किए हैं, जिन्हें जागरूकता के माध्यम से लोगों तक पहुंचाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि समिति के माध्यम से इन कार्यों को विभिन्न आयामों के तहत लोगों तक पहुंचाने का कार्य वर्ष भर किया जाएगा।

— विभिन्न आयामों से किया जाएगा जागरूकता का प्रसार– 

बैठक में देवी अहिल्याबाई के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विभिन्न आयामों की रूपरेखा तैयार की गई। इनमें मीडिया प्रभारी आयाम, शैक्षणिक संस्थान आयाम, महिला कार्य आयाम, पर्यावरण आयाम, स्वच्छता आयाम, धार्मिक आयाम, भजन मंडली आयाम, जागरण आयाम, स्वावलंबन आयाम, चिकित्सा आयाम, वक्ता प्रशिक्षण आयाम, अध्यापिका आयाम, प्रचार प्रसार आयाम और महिला मिलन आयाम शामिल हैं। इन आयामों के माध्यम से देवी अहिल्याबाई के व्यक्तित्व और कृतित्व को लोगों तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा।

— यह है समिति की भूमिका और लक्ष्य– 

समिति के उपाध्यक्ष सचिव सहसचिव कोषाध्यक्ष मीडिया प्रभारी और अन्य प्रमुख सदस्यों ने बताया कि देवी अहिल्याबाई के कार्यों को लोगों तक पहुंचाने के लिए विशेष कार्यक्रम और आयोजन किए जाएंगे। इन आयोजनों में समाज के सभी वर्गों को सम्मिलित किया जाएगा ताकि देवी अहिल्याबाई के योगदान से प्रेरित होकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सके। समिति का लक्ष्य है कि देवी अहिल्याबाई के आदर्श और उनके द्वारा किए गए कार्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाया जाए और उन्हें प्रेरित किया जाए। इस बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने अपने-अपने आयामों के तहत कार्य योजना बनाई और इस महत्वपूर्ण कार्य को सफलतापूर्वक सम्पन्न करने का संकल्प लिया। देवी अहिल्याबाई के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के इस अभियान में सभी सदस्यों ने सक्रिय रूप से योगदान देने का आश्वासन दिया। बैठक का समापन करते हुए, समिति ने इस वर्ष भर चलने वाले आयोजन के लिए सभी सदस्यों से पूर्ण सहयोग की अपील की और देवी अहिल्याबाई के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्धता जताई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button