नवनियुक्त टीम के साथ कांग्रेस ने तय की आगे की रणनीति।

नई टीम के साथ कांग्रेस का बड़ा दांव, जिला कार्यकारिणी में सभी वर्गों को साधने की कोशिश।   संगठन को धार देने की कवायद में कांग्रेस ने घोषित की विस्तृत जिला कार्यकारिणी।

बैतूल। जिले की राजनीति में कांग्रेस ने संगठनात्मक मोर्चे पर बड़ा कदम उठाते हुए जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी की सह-प्रभारी सुश्री उषा नायडु, जिला प्रभारी सुनील उईके, प्रदेश संगठन उपाध्यक्ष सुखदेव पांसे, प्रदेश सचिव समीर खान, कांग्रेस जिलाध्यक्ष निलय विनोद डागा, घोड़ाडोंगरी के पूर्व विधायक ब्रम्हा भलावी, आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामू टेकाम तथा पूर्व मंडी अध्यक्ष राजेन्द्र जैसवाल की उपस्थिति में यह महत्वपूर्ण घोषणा की गई।

जिला संगठन महासचिव ब्रजभूषण पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष के अलावा संगठन महासचिव 1, कोषाध्यक्ष 1, 10 उपाध्यक्ष, 15 महासचिव, 20 सचिव, 2 प्रवक्ता, 2 सोशल मीडिया प्रभारी, 30 विशेष आमंत्रित सदस्य और 26 स्थायी आमंत्रित सदस्य शामिल किए गए हैं। यह संरचना संगठन को हर स्तर पर सक्रिय और संतुलित बनाने की दिशा में अहम मानी जा रही है।

– उपाध्यक्ष और महासचिव पदों पर किया संतुलन

नई कार्यकारिणी में कोषाध्यक्ष के रूप में लोकेश पगारिया, उपाध्यक्ष सुभाष देशमुख, हर्षवर्धन धोटे, डॉ. प्रमोद खांडवे, इस्माइल नब्बु खान, संजय मावस्कर, तिरुपति ऐरलु, अशोक राठौर घोड़ाडोंगरी, सुरेन्द्रसिंह राजपूत, संतोष साहू और प्रयाग राउत को जिम्मेदारी दी गई है।

महासचिव पद पर सुरेन्द्रसिंह चंदेल, मनोज (मोनू) बडोनिया, सुभाष राठौर, यतिन्द्र सोनी, राजा साहू, मनोज पंडित, वसीम खान, विनय शंकर पाठक, पुरूषोत्तम तिवारी, जावेद (पंचु) खान, सुखदेव घानेकर, किशोर परिहार, विजय देशमुख, हेमंत गुड्डू मानकर और विवेकानंद सिंह को शामिल किया गया है।

– सचिवों की लंबी सूची से संगठन को मजबूती

संगठन में सचिव पद पर अभय वर्मा, मिथलेश सिंह सारनी, तरूण मानकर, प्रशांत राजपूत, निलेश कोडले, राकेश गंगारे, अखिलेश अक्कु आर्य, शांतनु तिवारी, दिनेश गोयल, दिनेश आजाद, प्रणय सोनू पटेल, पवन पंडाग्रे, हैबत साकरे, राजेन्द्र बिहारीया, मनीष मालवीय, शिवकुमार मालवीय, अशोक अडलक, चुन्नीलाल यादव, यशवंत कनाठे और शिवकिशोर आर्य को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

– प्रवक्ता और सोशल मीडिया टीम भी तय

जिला कांग्रेस के प्रवक्ता के रूप में लवलेश बब्बा राठौर और विजय पारधी की नियुक्ति की गई है। वहीं सोशल मीडिया प्रभारी के तौर पर उमाकांत शर्मा और अनुप जैसवाल को जिम्मेदारी दी गई है, जिससे संगठन की डिजिटल मौजूदगी को मजबूत किया जा सके।

विशेष और स्थायी आमंत्रित सदस्यों को भी स्थान

विशेष आमंत्रित सदस्यों में नरेन्द्र मेहतो, सुरका सिंह, विजय आर्य और नरेन्द्र मिश्रा को शामिल किया गया है।

वहीं आमंत्रित और स्थायी सदस्यों में महेन्द्र पंडोले, राजू पटेल, किशोर चौहान, नेकराम यादव, जगदीश पवार, नरेन्द्र यादव, मनोज देशमुख, लता राजू देशमुख, हीरालाल सोनारे, धनराज कड़वे, अजाब झरबड़े, बाबाराव ठाकरे, डॉ. सुभाष आठनेरे, अशोक नेकराम राठौर, छन्नु बेले, मुन्ना जेम्स, तोप पटेल, अक्रम खान, मनोज यादव, अजय टंडन, नेहरूसिंह राजपूत, सुरेश करोले, विजय उपराले, कादर शाह, गुलाबसिंह ठाकुर, किशोर कड़वे, सुखदेव पांसे, प्रताप सिंह, डॉ. पी.आर. बोड़खे, ब्रम्हा भलावी, धरमूसिंह सिरसाम, राजेन्द्र जैसवाल, रामू टेकाम, शांतीलाल तातेड, सिद्दीक पटेल, हेमंत वागद्रे, डॉ. राजेन्द्र देशमुख, समीर खान, मनोज मालवे, राहुल उईके, नरेन्द्र वर्मा, नितीन गाडरे, मनोज आर्य, सरस्वती काकोड़िया, श्रीमती मीरावंती उईके, मोनिका निरापुरे, हितेश निरापुरे, पुष्पा पेंद्राम, रोहित (नीतू) वर्मा, राजेन्द्र कवड़े, श्रीमती संगीता श्यामू परते और सुनिता बारस्कर को शामिल किया गया है।

– नई टीम से संगठन को नई ऊर्जा की उम्मीद

कांग्रेस नेताओं ने विश्वास जताया कि यह नई कार्यकारिणी संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूती देगी और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगी। बैठक में यह संदेश भी स्पष्ट रहा कि संगठन अब नई ऊर्जा, समन्वय और सक्रियता के साथ आगे बढ़ेगा और आने वाले समय में जिले में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button