Appointments of Tehsil, Ward and City heads in Shiv Sena: शिवसेना में तहसील, वार्ड और नगर प्रमुखों की हुई नियुक्तियां 

बैतूल। शिवसेना यूबीटी जिला बैतूल द्वारा 14 फरवरी को तहसील स्तर, वार्ड प्रमुख और कार्यकारिणी नगर प्रमुख के पदों पर नई नियुक्तियां की गईं। मध्य प्रदेश सचिव और किसान सेना प्रदेश अध्यक्ष रजनीश गिरे, बैतूल जिला अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल के साथ जिला सचिव एजाज खान ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को उनके दायित्व सौंपे। इस दौरान कमल उइके को बैतूल तहसील अध्यक्ष बनाया गया, जबकि नगर प्रमुख कार्यवाहक के पद पर अमित कोसे को नियुक्त किया गया। इसके अलावा अर्जुन वार्ड क्रमांक-2 (खंजनपुर) के वार्ड प्रमुख के तौर पर अविनाश पांसे और ताप्ती वार्ड क्रमांक – 13 (बडोरा) के वार्ड प्रमुख के रूप में विशाल विश्वकर्मा को जिम्मेदारी दी गई। सभी नवनियुक्त कार्यकर्ताओं को पार्टी के हित में और मर्यादा के दायरे में रहकर सामाजिक स्तर पर कार्य करने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर कमल उइके तहसील अध्यक्ष, हर्षित गाडवे, अविनाश पांसे, अमित कोसे कार्यवाहक अध्यक्ष, विशाल विश्वकर्मा, अंकित चौकीकर, नितिन इवने, उमेश इवने, रोशन पंद्राम, नवीन कापसे, राहुल कुमरे, दुर्गेश कुमरे, नितिन धुर्वे, जितेन्द्र आहके, विराज आहके विशेष सलाहकार मोनू बटकर उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button