Yadav Mahasabha: अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन कल
संगठन को 100 वर्ष पूर्ण, जिले के हजारों यादव बंधु कार्यक्रम में होंगे शामिल

बैतूल। अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा द्वारा नई शताब्दी के प्रथम राष्ट्रीय अधिवेशन पर 17 फरवरी को आधार सिटी सूखी सेवनियां, विदिशा रोड, भोपाल में गरिमामई कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। वहीं 18 फरवरी दिन रविवार को दोपहर 12 बजे से श्री कृष्ण भवन का भूमि पूजन किया जाएगा। अरिवल भारत वर्षीय यादव महासभा के जिला अध्यक्ष नाथूराम पोटे ने बताया विशाल संगठन को आज 100 वर्ष पूर्ण हो गए हैं। सम्पूर्ण भारतवर्ष के प्रत्येक प्रांत में 2022 से 2023 तक निरन्तर शताब्दी वर्ष मनाया जा रहा है। गौरवशाली महासभा 100 वर्ष से उतार-चढाव व काफ़ी संघर्षों का सामना कर उत्तरोत्तर वृध्दि करते हुए 2024 में नई शताब्दी में प्रवेश करने जा रही है। सदी का प्रथम राष्ट्रीय अधिवेशन मध्यप्रदेश की धरती पर आयोजित करने का सौभाग्य यहां के यादवों को प्राप्त हुआ है, जो सभी के लिए विशेष सम्मान व गौरव का विषय है। इस विशाल अधिवेशन में समाज से संबंधित वरिष्ठ राजनेता, वरिष्ठ समाजसेवी, प्रबुध्द वर्ग, विज्ञान जगत, उद्योग जगत, तकनीकी क्षेत्र, शिक्षा जगत, खेल जगत आदि क्षेत्रों की महान हस्तियों के साथ-साथ संपूर्ण भारत वर्ष के प्रत्येक राज्य से हजारों की संख्या में समाज बंधु भाग लेंगे। संगठन ने आग्रह किया है कि नई शताब्दी के ऐतिहासिक समागम के साक्षी बनकर इस विशेष सम्मेलन को सफल बनाएं और देश के कोने-कोने से आने वाले यादव भाईयों बहिनों की मेजबानी का सौभाग्य प्राप्त करें। जानकारी के अनुसार भोपाल में प्रस्तावित यादव महासभा के बहुउद्देशीय, बहुमंजिला भवन की आधारशिला अधिवेशन से एक दिवस पूर्व आज 17 फरवरी को महासभा के समस्त सम्माननीय अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में राष्ट्र के रक्षक, भारत माता के वीर सपूत, महान योध्दा रामचन्द्र यादव हरियाणा के कर कमलों से रखी जाएगी। इस अवसर पर प्रमुख रूप से नाथूराम पोटे जिला अध्यक्ष अ.भा.महासभा, संतोष यादव कार्यकारी अध्यक्ष अ.भा. यादव स.म.प्र, उमेश यादव युवा अध्यक्ष अ.भा. महासभा बैतूल, सियाराम यादव प्रदेश उपाध्यक्ष अ.भा.महासभा मप्र, रामरतन यादव सचिव, अ.भा. यादव स.म.प्र, ममता यादव जिला महिला अध्यक्ष अ.भा. महासभा बैतूल, सुभाष यादव जिला संयोजक अ.भा.महासभा बैतूल,शिवनाथ यादव कार्यकारी अध्यक्ष अ.भा.महासभा बैतूल, महादेव यादव ब्लाक अध्यक्ष अ.भा.महासभा भैसदेही उपस्थित रहेंगे।




