Vinay Gangare was awarded the State Pride Award 2025: राज्य गौरव सम्मान 2025 से नवाजे गए विनय गंगारे

मानसिक स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला सम्मान

बैतूल। समाजसेवा, शिक्षा और मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए एक प्रयास सेवा समिति, बैतूल के संस्थापक विनय गंगारे को प्रतिष्ठित राज्य गौरव सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान भोपाल के होटल रैडिसन में आयोजित भव्य समारोह में कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों मध्यप्रदेश शासन की राज्य मंत्री (नगरीय विकास एवं आवास विभाग) श्रीमती प्रतिमा बागरे, भोपाल नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी तथा नागरिक जन कल्याण सेवा भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विजय कुमार यादव द्वारा प्रदान किया गया।

विनय गंगारे को यह सम्मान समाज में शिक्षा के प्रसार, युवा सशक्तिकरण, सामाजिक चेतना और मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए प्रदान किया गया।

उनकी संस्था एक प्रयास सेवा समिति लंबे समय से ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को निःशुल्क शिक्षा, मार्गदर्शन और मानसिक स्वास्थ्य पर परामर्श प्रदान कर रही है। हाल ही में प्रकाशित उनकी पुस्तक मित्र, मन और मौन को भी मानसिक स्वास्थ्य, आत्मसंवाद और जीवन की भावनात्मक यात्रा पर आधारित सार्थक लेखन के लिए विशेष सराहना मिली है।

सम्मान प्राप्त करने के बाद विनय गंगारे ने कहा कि यह सम्मान एक प्रयास परिवार के समर्पण और सहयोग का परिणाम है। समारोह में प्रदेशभर से आए अनेक गणमान्य नागरिक, समाजसेवी और युवा प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button