प्रदेश स्तरीय बुद्ध पूर्णिमा व युवक-युवती परिचय सम्मेलन आज।

प्रज्ञा बुद्ध विहार जामठी में 11 बजे से होगा आयोजन । प्रदेशभर से विवाह योग्य युवक-युवतियों की सहभागिता । 200 से अधिक बायोडाटा वाली स्मारिका का होगा विमोचन। सामाजिक संगठनों के सहयोग से पहली बार जिले में ऐतिहासिक आयोजन।

बैतूल। जिला मुख्यालय से सटे भारत भारती जामठी स्थित प्रज्ञा बुद्ध विहार में आज रविवार को प्रदेश स्तरीय बुद्ध पूर्णिमा कार्यक्रम एवं बौद्ध युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू होगा, जिसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से बुद्ध अनुयायी एवं विवाह योग्य युवक-युवतियां शामिल हो रही हैं।

आयोजक रामदास पाटिल ने बताया कि यह आयोजन प्रज्ञा बुद्ध विहार, बुद्धभूमि बैतूल और विभिन्न सामाजिक संगठनों के सहयोग से किया जा रहा है। सम्मेलन में भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, इंदौर, उज्जैन, इटारसी, होशंगाबाद, हरदा, खंडवा, छिंदवाड़ा, परासिया सहित बैतूल जिले के आमला, सारणी, चिचोली, मुलताई, भैंसदेही, शाहपुर और पट्टन क्षेत्रों से बड़ी संख्या में युवक-युवतियां भाग ले रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान 200 से अधिक विवाह योग्य युवक-युवतियों के बायोडाटा से तैयार प्रज्ञा जीवन साथी स्मारिका का विमोचन मुख्य अतिथियों और समाज के वरिष्ठजनों के हाथों किया जाएगा। आयोजन समिति में बुद्धभूमि बैतूल के अध्यक्ष संदीप एच मानकर, संरक्षक हरिदास पाटिल, डॉ. सुखदेव डोंगरे, धनराव चंदेलकर और एन.के. मांडवे शामिल हैं। इसके अलावा श्रीमती गीता नागले सह सचिव, डॉ. मनोज वरवड़े संयुक्त सचिव, योगेंद्र दवंडे सचिव, नरेश भूम्मरकर कोषाध्यक्ष एवं रामदास पाटिल अध्यक्ष, प्रज्ञा बुद्ध विहार एवं आयोजन समिति के अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

आयोजन को जिले में इस तरह का पहला बड़ा सम्मेलन माना जा रहा है, जिसमें सामाजिक समन्वय के साथ वैवाहिक परिचय का मंच भी उपलब्ध कराया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button