Betul news: श्री माता मंदिर में 3 फरवरी से शुरु होगी संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा

Betul news: बैतूल। प्राचीन श्री माता मंदिर शंकर नगर, लोहिया वार्ड में प्राण प्रतिष्ठा के प्रथम वार्षिक उत्सव के शुभ अवसर पर 3 फरवरी से संगीतमय श्रीमद् भागवत पुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है।

श्री माता मंदिर समिति के अध्यक्ष अशोक डब्बू तलेड़ा ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि भागवत कथा के शुभारम्भ अवसर पर 3 फरवरी दिन शनिवार को प्रातः 10 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी। कथा वाचक पं. सुखदेव शर्मा प्रतिदिन दोप 2 से शाम 5 बजे तक प्रवचन देंगे। प्रथम दिन कथा माहत्म, भक्ति ज्ञान वैराग्य कथा, 4 फरवरी रविवार परिक्षीत जन्म, सृष्टि वर्णन, 5 फरवरी दिन सोमवार को ध्रुव चरित्र, भरत, प्रहलाद प्रसंग, 6 फरवरी दिन मंगलवार को हरि अवतार, समुद्र मंथन, श्रीराम, कृष्ण अवतार, 7 फरवरी बुधवार बाललीला, पुतना वध, श्री गोवर्धन पूजा, 8 फरवरी गुरूवार कंस वध, श्री रुकमणी विवाह, 9 फरवरी शुक्रवार को सुदामा चरित्र, परिक्षीत मोक्ष की कथा सुनाई जाएगी।

10 फरवरी दिन शनिवार को सुबह 11 बजे अभिषेक पूजन एवं रात्रि 8 बजे महाआरती, 11 फरवरी दिन रविवार महाप्रसादी वितरण दोप. 1 बजे से, रात्रि में 9 बजे से मॉ खेड़ापति देवी जागरण ग्रुप बैतूल द्वारा भव्य देवी जागरण की प्रस्तुति दी जाएगी। अध्यक्ष डब्बू तलेड़ा ने समस्त धर्म प्रेमी जनता से अधिक से अधिक संख्या में इस धार्मिक आयोजन में शामिल होने का आग्रह किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button