संशोधित ——- विधि-विधान से पूजन कर लगाई बेटी के नाम की नेम प्लेट ।

देश के प्रधानमंत्री जी के सपने को साकार कर रहे बैतूल के अनिल यादव।

बैतूल। विकास नगर टीचर्स कॉलोनी में चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर पर बेटी नव्या, भव्या सूर्यवंशी के नाम की नेम प्लेट विधि-विधान से पूजन कर लगाई गई। पिता शेखर सूर्यवंशी और माता वर्षा सूर्यवंशी की मौजूदगी में आयोजित इस कार्यक्रम में परिवार के लोगों ने बेटियों को सम्मान देने की इस पहल की सराहना की और इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

उल्लेखनीय है कि डिजिटल इंडिया विथ लाडो अभियान के तहत लगातार घर-घर बेटियों के नाम की नेम प्लेट लगाई जा रही है और उसी के माध्यम से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ तथा स्वच्छ भारत अभियान का संदेश भी दिया जा रहा है। यह अभियान समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान लाडो फाउंडेशन के संस्थापक अनिल यादव ने बताया कि यह मुहिम पिछले 10 वर्षों से लगातार जारी है और अब यह बैतूल से निकलकर देश के 28 राज्यों तक पहुंच चुकी है। उन्होंने कहा कि विदेशों में भी इस अभियान को पसंद किया जा रहा है और अब घरों की पहचान केवल पिता या दादा के नाम से नहीं, बेटियों के नाम से भी होने लगी है, जो समाज में सकारात्मक बदलाव का संकेत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button