Ias Transfer : बैतूल कलेक्टर का तबादला, नरेंद्र सूर्यवंशी होंगे जिले के नए मुखिया

Mp News : राज्य शासन ने रविवार को प्रशासनिक सर्जरी करते हुए बैतूल,उज्जैन, नर्मदापुरम के कलेक्टरों के तबादले के साथ ही अन्य अधिकारियों के तबादला आदेश जारी कर दिए हैं।
बैतूल कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस को गुना का नया कलेक्टर बनाया गया है। उनके स्थान पर प्रबंध संचालक राज्य बीज एवं फार्म विकास निगम के पद पर पदस्थ नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी को बैतूल का नया कलेक्टर बनाया गया है। इसके अलावा नर्मदापुरम के कलेक्टर नीरज सिंह को उज्जैन का नया प्रशासनिक मुखिया बनाया गया है।सुश्री सोनिया मीना को नर्मदापुरम कलेक्टर के रूप में पदस्थ किया गया है।
देखें सूची
v

v




