सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियों में जुटा कुन्बी समाज सेवा संगठन।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, प्रभारी मंत्री, विधायक और कलेक्टर को दिया आमंत्रण। लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में 13 मई को होगा सामुहिक विवाह सम्मेलन।

बैतूल। क्षत्रिय लोनारी कुन्बी समाज सेवा संगठन द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए संगठन के जिला अध्यक्ष यशवंत मुन्ना मानकर के नेतृत्व में पदाधिकारी लगातार जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और समाज के प्रमुख लोगों से संपर्क कर उन्हें आमंत्रण पत्र सौंप रहे हैं। शनिवार को संगठन के पदाधिकारी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल को विवाह सम्मेलन का आमंत्रण देने पहुंचे। इस दौरान सम्मेलन के उद्देश्य और कार्यक्रम की रूपरेखा से भी उन्हें अवगत कराया गया।

इसी क्रम में संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने प्रभारी मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल को भी सम्मेलन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। इसके अलावा मुलताई विधायक चंद्रशेखर देशमुख तथा बैतूल कलेक्टर से भी मुलाकात कर उन्हें कार्यक्रम में उपस्थित रहने का आग्रह किया गया। संगठन पदाधिकारियों ने बताया कि समाज में सामूहिक विवाह जैसे आयोजनों से सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिलता है तथा आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को राहत मिलती है।

क्षत्रिय लोनारी कुन्बी समाज सेवा संगठन के तत्वावधान में 13 मई, बुधवार को दोपहर 1 बजे सामूहिक विवाह समारोह है संपन्न किया जाएगा।

सम्मेलन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उनके साथ आमला विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे, केंद्रीय राज्य मंत्री डी.डी. उईके तथा भैंसदेही विधायक महेन्द्र सिंह चौहान की उपस्थिति भी प्रस्तावित है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रभारी मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल, जन अभियान परिषद मध्यप्रदेश के उपाध्यक्ष मोहन नागर तथा सखदेव पांसे, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष डॉ राजेंद्र देशमुख, हेमंत वागद्रे भी मौजूद रहेंगे।

संगठन पदाधिकारियों के अनुसार विवाह सम्मेलन को लेकर समाज में उत्साह का वातावरण है और विभिन्न समितियों का गठन कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। आयोजन स्थल पर व्यवस्थाओं को लेकर भी लगातार बैठकें आयोजित की जा रही हैं ताकि बाहर से आने वाले अतिथियों और समाजजनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button